भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नींद आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ऋषभ पंत को चोटें आई हैं। हादसे के बाद पंत की कार में आग लग गई थी।
शुक्रवार की सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नींद आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ऋषभ पंत को चोटें आई हैं। हादसे के बाद पंत की कार में आग लग गई थी। ऋषभ पंत कार की विंडो का कांच तोड़कर बाहर निकले। पंत के निकलने के बाद कार पूरी तरह धू-धू कर जल गई।हादसे में पंत को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने बताया कि, वो खतरे से बाहर हैं। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, हादसा सुबह के वक्त साढ़े पांच बजे हुआ था, एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में आग लग गई थी, गाड़ी की विंडो तोड़कर ऋषभ पंत बाहर आए, क्रिकेटर को आगे के इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया है।
क्रिकेटर होने की फुर्ती आई काम