google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Friday, September 15, 2023
India

चाणक्य के अनुसार अगर ये चीज गंदगी में भी मिले तो उसे जल्द उठा लेना चाहिए, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत!

चाणक्य नीति में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है, जो मानव जीवन को एक सही दिशा की ओर अग्रसर कर सकती हैं। चाणक्य कहते हैं कि अगर आप इस दुनिया में सफल होना चाहते हैं तो आपमें थोड़ी चतुराई होनी चाहिए, नहीं तो आपका बचना मुश्किल हो जाएगा।

कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें अगर जीवन में उतारा जाए तो बरकत मिल सकती है। आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान के आधार पर चंद्रगुप्त को राजा बनाया और मौर्य साम्राज्य की स्थापना की और उनके बारे में ग्रंथों में वर्णन जानकर कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है। चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया है, जो अगर आपके कूड़े के ढेर में भी पड़ी मिले, तो उसे उठा लेना चाहिये। आइये जानते हैं चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में…..

गंदगी के ढेर से भी उठा लें ये वस्तु

आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया है, जो अगर गंदगी के ढेर में भी पड़ी मिल जाये, तो उसे निसंकोच उठा लेना चाहिये। मान लीजिये कि आपको कूड़े-करकट में सोना या चांदी या हीरा मिलता है, तो क्या आप उसे छोड़ देंगे। बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि भले ही वह गंदगी में पड़ा हो, लेकिन है तो वो मूल्यवान ही। इसीलिये ऐसी चीजों को बिना समय गंवाये उठा लेना चाहिये।

सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग

आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में कुछ ऐसे लोगों का वर्णन किया है, जिनकी प्रवृत्ति एक जहरीले सांप से भी ज्यादा भयानक होती है। इसी लिये आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको दुष्ट लोगों और सांप में से किसी एक को चुनना पड़े, तो बिना सोचे समझे सांप को ही चुनें, क्योंकि सांप तब ही प्रहार करते हैं, जब उन्हें खुद पर खतरा महसूस होता है, लेकिन बुरे व्यक्ति आप को चोट पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

कन्या के गुण रखते हैं मायने

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक कन्या की पहचान उसके गुणों से होती है। अगर उसके गुण अच्छे हैं, लेकिन उसका परिवार अच्छा नहीं है, तो भी उसे अपने घर की बहु बना लेना चाहिये, क्योंकि मायने उसके गुण रखते हैं ना कि उसका अतीत।

ऐसे लोगों को मिलती है सफलता

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता ऐसे लोगों को मिलती है, जो बिना छल-कपट के, ईमानदारी के साथ काम करते हैं। जिन लोगों में अच्छाई भरी होती है और बुराई का उन से कोई लेना-देना नहीं होता, वे लोग हमेशा कामयाब होते हैं।

Sumeet Dhiman
the authorSumeet Dhiman

Leave a Reply