google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Monday, March 20, 2023
Dharam

तुला राशि में प्रवेश कर रहा है सूर्य ग्रह, जानें राशियों पर क्या होगा इसका असर –


सूर्य ग्रह राशि बदल रहा है और कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कई लोगों की कुंडली पर बुरा असर पड़ने वाला है और कई लोगों का भाग्य बदलने वाला है। सूर्य ग्रह के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा, वो इस प्रकार है।

सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा असर –

मेष राशि- सूर्य ग्रह के कन्या से तुला राशि में प्रवेश करने के कारण इस राशि के लोगों को कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को शारीरिक पीड़ा हो सकती हैं। सेहत के अलावा मेष राशि के लोगों को आर्थिक हानि भी हो सकती है।

वृषभ राशि- सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों के जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा और इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि शरीर से जुड़ी परेशानियों का सामना वृषभ राशि के लोगों को करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि – सूर्य ग्रह के तुला राशि में जाना मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होने वाला है और इस राशि के लोगों के रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। हालांकि इस राशि के लोग किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें

कर्क राशि – कर्क राशि के जातक को मानसिक तनाव हो सकता है और बनें हुए कार्य भिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि – सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना सिंह राशि के लोगों को शुभ लाभ देने वाला है और इस राशि के लोगों का हर कार्य पूर्ण हो जाएंगा। हालांकि इस राशि के लोग किसी भी तरह के कार्य को करते हुए सावधानी जरूर बरतें।

कन्या राशि – पति और पत्नी के बीच लड़ाई हो सकती है और उनके संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों सोच समझकर ही अपने जीवन साथी के साथ बात करें।

तुला राशि – तुला राशि के लोग कोई भी नई वस्तु ना खरीदें और विवाद से दूरी बनाएं रखें।

वृश्चिक राशि – सूर्य ग्रह के इस परिवर्तन के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को काफी दुखों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग इस समय वाहन भी ना खरीदें।

धनु राशि – धुन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर राशि – परिवार के लोगों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे और हर कार्य सफल होगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों को थोड़ी सी हानि का सामना करना पड़ सकता है और इस राशि के लोग अभी कोई कार्य शुरू ना करें।

मीन राशि – नकारात्मक विचारों से तनाव होगा और संकट उत्पन्न होगें। साथ में ही जीवन साथी के साथ विवाद भी होगा।

सूर्य ग्रह से बचने के उपाय –

अगर आपकी राशि पर सूर्य ग्रह का बुरा प्रभाव पड़ रहा है, तो नीचे बताए गए उपायों को आप करें। इन उपायों को करने से सूर्य के प्रकोप से बचा जा सकता है।

रोज रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें और पूजा करने के बाद चावल का दान गरीब लोगों को करें।

सूर्य देव को रोज सुबह अर्घ्य दें और चावल और गुड़ चढाएं।

तांबे की चीजें दान करें।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply