google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Monday, March 20, 2023
CricketIndia

मुंबई vs गुजरात मैच में बने कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हरमनप्रीत कौर ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी


मुंबई vs गुजरात: कल दुनिया ने एक ऐतिहासिक पल देखा जब इतने वर्षों के संघर्ष के बाद विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई की टीम ने 143 रन से अपने नाम किया।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 207 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 6 छक्के लगाए। जवाब में गुजरात की टीम केवल 64 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी पारी के दौरान केवल 5 चौके लगे। हेमलता (29*) रन के साथ उनकी हाईएस्ट स्कोरर रही।

मुंबई इंडियंस के लिए जीत की नींव रखी उनकी कैप्टन हरमनप्रीत कौर और एमिली केर ने इन दोनों ने केवल 42 गेंद पर 89 रन बनाए। इस दौरान इन दोनों ने 30 गेंद के अंदर 15 चौके लगाए। इनके सामने गुजरात की पूरी टीम बेबस नज़र आई। हरमन ने मात्र 30 गेंद पर 65रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए।

वहीं एमिली ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। गुजरात की टीम से सबसे ज्यादा विकेट वाइस कैप्टन स्नेह राणा ने लिए। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। उनकी सबसे इकिनमिकल गेंदबाज तनुजा रही जिन्होंने 6 के इकॉनमी से रन दिए।

मुंबई vs गुजरात मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड

1. विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे पहला छक्का हेली मैथ्यूज ने लगाया।

2. वीपीएल इतिहास का सबसे पहला विकेट तनुजा कंवर ने अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- GG vs MI: गुजरात जाइंट्स ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

3. विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला रन यस्तिका भाटिया ने बनाया।

4. वीपीएल इतिहास की पहली हाफ सेंचुरी हरमनप्रीत कौर ने लगाई।

5. बेथ मूनी वीपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बनी।

6. हरमनप्रीत कौर ने कल लगातार 7 गेंद पर 7 चौके लगाए।

7. हरलीन देओल वीपीएल इतिहास में डक पर आउट होने वाली पहली बैटर बनी।

8. एश्ले गार्डनर गोल्डन डक पर आउट होने वाली पहली बैटर बनी।

9. कल वूमेंस प्रीमियर लीग के पहिए ही मैच में 200 प्लस स्कोर दर्ज हुआ।

10. सायका इशाक चार विकेट हॉल लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी।

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के तूफ़ानी बल्लेबाजी में उड़ी गुजरात की टीम, मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से जीता पहला मुकाबला

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply