google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Tuesday, March 21, 2023
India

मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन


मोनालिसा ने ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाले आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर डांस किया है। उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 1 घंटे में 53 लाख के करीब लाइक्स मिले है। वहीं, वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। उनके वीडियो पर कुल 200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

वीडियो में मोनालिसा को कलरफुल वन पीस ड्रेस पहन कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह वैनिटी वैन में डांस करती हुई नजर आ रही है। वह काफी हॉट लग रही है। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ऑस्कर घर आने की खुशी।’ इसके अलावा उन्होंने नाटू-नाटू गाने का हैशटैग लगाया है, जहां कई लोगों ने उनके डांस की सराहना की है।

 

वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, ‘जब डांस नहीं आता हो तो नहीं करो आप।’ एक ने लिखा है, ‘भयानक।’ एक ने लिखा है, ‘हे भगवान।’ वहीं, कई लोगों ने उनके प्रशंसा भी की है। एक ने लिखा है, ‘पूरे देश के लिए गौरव करने वाला गाना।’ एक ने लिखा है, शानदार।’ एक ने लिखा है, हॉट एक्ट्रेस इन भोजपुरी।’

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कई रियलिटी शो और टीवी के शोज में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 10 में भी काम किया था। वह नच बलिए 8 में भी नजर आ चुकी है। वह नजर 1 और 2 में भी काम कर चुकी है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 53 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी खुश रहते है।



himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply