Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

अंडरवियर उतारकर सोने की आदत डालें, फिर देखें जबरदस्त फायदे….

अंडरवियर उतारकर सोने की आदत डालें, फिर देखें जबरदस्त फायदे….
अंडरवियर उतारकर सोने की आदत डालें, फिर देखें जबरदस्त फायदे….

स्त्रियां अगर बिना अंडरवियर के सोती हैं तो उन्हें इसका फायदा जरूर मिलता है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर स्त्रियां बिना अंडरवियर के सोएं तो उनके नाजुक अंगों को सांस लेने का मौका मिलता है। इसका कारण यह है कि स्त्रियां हर समय अंडर गारमेंट्स में रहती हैं। अगर वह रात को नाइटी या कोई और वस्त्र पहन कर सोती हैं तो उसमें कुछ बुरा नहीं है, लेकिन बिना अंडरवियर के सोना ज्यादा अच्छा होता है। कई डॉक्टरों का मानना है कि बिना अंडरवियर के सोने से स्त्रियों की वजाइना को बहुत फायदा मिलता है।

महिलाएं जब हर समय अंडरवियर पहने रहती हैं तो उनके अंडरवियर में कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, यह उनकी वजाइना के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर महिलाएं बिना अंडरवियर के सोती हैं तो उनकी वजाइना का ph लेवल सही रहता है। इससे इंफेक्शन का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

​शरीर का तापमान रहता है नियंत्रित
कुछ अध्ययन बताते हैं कि अगर आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा। अक्सर लोग एयरकंडीशनर चलाकर कोई कंबल या चादर ओढ़ लेते हैं। लेकिन यह शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर आप बिना एयरकंडीशनर चलाए, बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। योनि के सूखेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय, होगा जबरदस्त फायदा

​पुरुषों का स्पर्म काउंट रहता है नियंत्रित
कुछ अध्ययन में यह पता चल पाया है कि पुरुष टाइट अंडरवियर पहनकर गलती करते हैं। हमेशा टाइट अंडरवियर पहनना हमारे अंगों के लिए खराब होता है। हमारे उन नाज़ुक अंगों को सांस नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें बहुत जरूरत होती है। साथ ही टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म काउंट भी कम होता है। लेकिन अगर आप बिना अंडरवियर के ही सो जाते हैं तो आपका स्पर्म काउंट नियंत्रित रहेगा। ऐसा भी माना जाता है कि जब पुरुष अंडरवियर पहन के सोते हैं तो इससे उनके टेस्टिकल को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता, जो कि जरूरी होता है।

​इंफेक्शन से होता है बचाव
जब हम हर समय अंडरवियर पहन के रखते हैं तो यह हमारे निजी अंगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खासकर महिलाओं के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं जब पेशाब करती हैं तो कुछ बूंदें उनके अंडरवियर में रह जाती हैं और इससे इंफेक्शन फैलने का डर बना रहता है। ऐसा लड़कों के साथ भी होता है। कई बार पूरे दिन भर का डिस्चार्ज हमारे अंडरवियर में होता है जोकि इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है। लेकिन अगर आप रात में बिना अंडरवियर के सोते हैं तो इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इससे आप के अंगों को भी काफी आराम मिलेगा।

​खुजली और जलन से मिलती है राहत
जैसा कि हमने बताया कि महिलाओं को बिना अंडरवियर के सोना चाहिए। दरअसल, इसका बड़ा कारण यह भी है कि महिलाओं को उनके निजी अंगों में अक्सर इंफेक्शन का शिकार होते हुए देखा जाता है। उन्हें खुजली और जलन भी होती है। ऐसा ही पुरुषों के साथ भी होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको बिना अंडरवियर के सोना चाहिए। लेकिन अगर आप बिना अंडरवियर के सोने से हिचकिचाती हैं, तो आप हल्का ढीला पजामा पहनकर सो सकती हैं। इससे आप के अंगों को काफी फायदा मिलेगा।

​बेचैनी से मिलती है राहत, आती है अच्छी नींद
कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको रात में सोते हुए बेचैनी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह लोग आराम की स्थिति में नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप अंडरवियर उतार कर सोते हैं तो इससे आपके अंगों को काफी राहत मिलती है। साथ ही आपको बेचैनी से भी राहत मिलती है। इसका यह फल मिलेगा कि आप रात में बिना बेचैनी के सो पाएंगे और आपको अच्छी-सी नींद भी आएगी।

Leave a Reply