Ajab GazabIndiaTrendingViral

अब नोएडा में मिलेगा जापान का मजा, 12 घंटे के सिर्फ 1 हजार देकर जी सकेंगे अमीरों वाली जिंदगी….

अब नोएडा में मिलेगा जापान का मजा, 12 घंटे के सिर्फ 1 हजार देकर जी सकेंगे अमीरों वाली जिंदगी….
अब नोएडा में मिलेगा जापान का मजा, 12 घंटे के सिर्फ 1 हजार देकर जी सकेंगे अमीरों वाली जिंदगी….

Nap Tap Go: अक्सर देखा जाता है कि जब भी इंसान अपने लिए कुछ आराम के पल निकालना चाहता है तो सबसे पहले वह अपनी जेब के बारे में सोचता है। कुछ घंटे बिताने के लिए अगर वह होटल बुक करता है तो इसमें उसके ढेर सारे पैसे चले जाते हैं।ऐसे में अगर आप भी ये सोचते हैं कि काश कोई ऐसी जगह होती जहां कम पैसों में लग्जरी लाइफ जीने का मजा मिल पाता तो अब आपका ये सपना पूरा हो सकता है। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे कम पैसों में भी आप अमीरों वाली जिंदगी जी सकते हैं।

अब नोएडा में मिलेगा जापान का मजा

अगर आप नोएडा में रहकर जापान में रहने वाली फीलिंग लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि अब आपके पास होटल को टाटा बाय-बाय कहकर नोएडा में पॉड होटल में रहने का मौका है। यहां आपको जापान के कैप्शूल साइज के होटल का मजा मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से भरपूर ये आरामदायक और निजी पॉड सोलो ट्रैवलर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। नैप टैप गो (Nap Tap Go) में पेरेंट्स भी अपने बच्चों के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

जापान की तकनीकी पहुंची नोएडा

ये कहना गलत नहीं होगा कि जापान की टेक्नीक अब भारत पहुंच चुकी है। नोएडा में जापानी तकनीक से विकसित हुआ नेप टेप गो बना है। नैप टैप गो (Nap Tap Go) आपको होटल में मिलने वाली तमाम सुविधाएं ना के बराबर पैसों में दे रहा है। नैप टेप गो में आरामदायक और निजी पॉड प्रदान करा रहे हैं जो हर मायने में होटल के कमरों से काफी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। ये सोलो ट्रैवलर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

महिलाओं की प्राइवेसी का रखा गया खास ख्याल

ये जगह बाहर और अंदर दोनों से ही काफी ज्यादा यूनीक नजर आती है। यहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप हाई टेक्नोलॉजी से लैस स्वर्ग में आ गए हों। अगर आप महिला हैं और इस यूनिक जगह पर प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं तो आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस जगह पर प्राइवेसी और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं के लिए पर्सनल वॉशरूम यहां मौजूद हैं। आप यहां पर गहरी नींद लेने के साथ ही तरोताजा होने के लिए नहा भी सकते हैं।

मात्र 1 हजार रुपए है एंट्री फीस

नैप टैप गो (Nap Tap Go) में आपको प्राइवेट रूम भी मिल रहा है जहां आप बाहर के शोर-शराबे से दूर शांति की नींद ले सकते हैं। यहां का वातावरण इतना अच्छा है कि यहां बिस्तर पर लेटते ही आपको अच्छी नींद आ जाएगी। बता दें कि इस जगह की एंट्री फीस लाखों में नहीं है बल्कि केवल 1 हजार रुपए है जिसके तहत आप 12 घंटे के लिए यहां चिल कर सकते हैं। अगर आप वीकेंड पर नहीं जाते हैं तो पैसे और कम देने होंगे। अगर आपको बेहद कम समय के लिए यहां रुकना है तो घंटों के हिसाब से भी आप यहां ठहर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे नोएडा के नेप टेप गो

अगर आप भी इस यूनिक जगह पर जाकर एंजॉय करना चाहते हैं तो बता दें कि नैप टैप गो (Nap Tap Go) नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन है। गेट नंबर 2 से बाहर आकर आप बड़े ही आसानी से इस यूनीक जगह पर पहुंच सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर (7428190095) पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply