IndiaTechnology

अमीरों की फेवरेट BMW 5 Series लग्जरियस सेडान हुई लॉन्च, फीचर्स के लगते हैं इतने पैसे

अमीरों की फेवरेट BMW 5 Series लग्जरियस सेडान हुई लॉन्च, फीचर्स के लगते हैं इतने पैसे

BMW 5 Series LWB: BMW लग्जरी कार निर्माता कंपनी है। जिसने अपनी नई कार बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एलडब्ल्यूबी (BMW 5 Series LWB) से पर्दा उठा दिया है। इस सेडान को कंपनी 24 जुलाई 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की भारतीय लाइनअप में यह तीसरी कार होने वाली है जिसमें आपको लॉन्ग व्हीलबेस मिलेगा। इससे पहले कंपनी की 3 सीरीज ग्रैन लिमोजीन और 7 सीरीज के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन भारतीय वाहन बाजार में आती हैं।

BMW 5 Series LWB का डायमेंशन

आपको बता दें कि कंपनी की नई 5 सीरीज एलडब्ल्यूबी अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ी कार होने वाली है। इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक लगता है। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह 5,175mm लंबी, 1,900mm चौड़ी और 1,520mm ऊँची है। इसमें आपको 3,105mm का व्हीलबेस मिलता है। कंपनी इसमें स्पोर्टी वाई-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील्स देती है। जो इसके लुक को काफी इम्प्रूव कर देते हैं। हालांकि इस सेडान में 19-इंच के व्हील्स भी विकल्प के तौर पर आपको मिल जाते हैं।

BMW 5 Series LWB का केबिन

इस सेडान के व्हीलबेस में इजाफा होने से इसका केबिन काफी ज्यादा स्पेसियस हो गया है। वहीं इसका लेगरूम भी काफी बढ़ गया है। इसमें आपको बड़ी विंडो और फिक्स्ड मून रूफ मिलता है। जिससे केबिन में काफी रोशनी हो जाती है। हालांकि कंपनी की इस कार में आपको रियर-सीट एडजस्टमेंट और सनशेड्स नहीं मिलते हैं।

BMW 5 Series LWB के फीचर्स

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एलडब्ल्यूबी (BMW 5 Series LWB) के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 14.9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले वाला ड्यूल कर्व्ड स्क्रीन लेआउट मिलता है। इससे आपको लग्जरी के साथ ही स्पोर्टी और एनर्जेटिक फील मिलता है। कंपनी ने इसके केबिन में मल्टीपल क्रिस्टल एलिमेंट उपलब्ध कराए हैं। इसमें रियर क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टचस्क्रीन दिया गया है। वहीं आगे और पीछे दोनों तरफ वायरलेस फोन चार्जर उपलब्ध कराया गया है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply