Arjun Tendulkar: आए दिन पाकिस्तान के खिलाड़ी क्रिकेट के खबरों मे बने ही रहते हैं। कई खिलाड़ी अपने बयानों को लेकर चर्चा मे बने रहते है। जहां कई खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। लेकिन इन सब के बीच भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसने अपने पिता नक्शेकदम पर चलते हुए अपने पिता और फैंस को नाखुश नहीं किया। जी हाँ हम बात कर रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की जिन्होंने अपने प्रदर्शन से कोहराम मचा रखा है।
पिता के नक्शेकदम पर चल रहे है Arjun Tendulkar
क्रिकेट मे डेब्यू मे अपने प्रदर्शन से चर्चित हो चुके अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सिर्फ अपनी प्रदर्शन का नहीं बल्कि अपनी सादगी और अपने निजी ज़िंदगियों को लेकर चर्चा मे बने रहते हैं। जहां इस विश्व क्रिकेट के कई खिलाड़ी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को फॉलो करते है वहीं इन सब मे अर्जुन तेंदुलकर किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को फॉलो नहीं करते है जबकि अर्जुन अपने सोशल मीडिया पर 408 लोगों को फॉलो करते है। साथ ही उनके पिता सचिन तेंदुलकर भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फॉलो नहीं करते है।
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर सभी की नजर बनी हुई है। वे रणजी ट्रॉफी के 2022-23 वाले सीजन से फर्स्ट क्लास डेब्यू कर रहे हैं। पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते हैं। वे मुंबई की जगह गोवा की ओर से खेल रहे हैं।
अपने प्रदर्शन से चमक रहे है Arjun Tendulkar
अर्जुन ने इस साल रणजी के 2022-23 से फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे डेब्यू किया। अर्जुन ने अपनी प्रदर्शन से सभी फैंस को अपने बैटिंग और बॉलिंग का कायल कर रखे है। अर्जुन ने रणजी मे मुंबई टीम से न खेलकर गोवा की टीम से खेलने का फैंसला किया। रणजी मे खेलते हुए 7 मैच के 9 पारियों मे बल्लेबाजी करते हुए 48.37 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए है। वहीं 7 मैच की 11 पारियों मे गेंदबाजी करते हुए 3.42 इकॉनमी से 12 विकेट झटके है।