एक महिला के लिए उसका पति परमेश्वर होता है। वह उसे पलकों पर बैठाकर रखती है। उसकी हर छोटी और बड़ी जरूरतों का ख्याल रखती है। लेकिन कई बार पति आंखों का तारा से कांटा बन जाता है। ऐसा तब होता है जब उसमें कुछ खास अवगुण आ जाते हैं। वह कुछ ऐसी हरकतें कर देता है जो पत्नी से सहन नहीं होती है। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में इस बात का जिक्र किया है।

पत्नी को एक आंख नहीं सुहाते ऐसे पति

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई पति धोखेबाज निकलता है तो पत्नी को बहुत गुस्सा आता है। फिर वह उसके साथ एक पल भी नहीं रह पाती है। एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी में वफादारी और भरोसा बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ पति चरित्रवान नहीं होते हैं। उनका एक स्त्री से मन नहीं भरता है। वह पत्नी की पीठ पीछे कई महिलाओं से संबंध रखते हैं। इस धोखे से पत्नी तिलमिला जाती है। फिर वह पति को अपनी आंखों के सामने एक सेकंड के लिए भी नहीं देख सकती है।

2. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई पति अपनी पत्नी से बार-बार झूठ बोलता है, उससे हर बात छिपाता है तो पत्नी नाराज हो जाती है। एक पत्नी चाहती है कि उसका पति उससे हर बात शेयर करे। पूरी तरह ईमानदार रहे। कभी कोई झूठ ना बोले। रिश्ते में एक पारदर्शिता रहे। लेकिन जब पति इन मापदंडों पर खरा नहीं उतरता तो वह पत्नी की आंखों में खटकने लगता है। फिर वह उसका पत्ता कट करने के बारे में ही सोचती रहती है।

3. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई पति किसी बुरी आदत या लत का शिकार हो जाता है तो वह पत्नी को बोझ लगने लगता है। फिर पत्नी उससे बस किसी भी हाल में पीछा छुड़ाना चाहती है। उसके दिल में पति के लिए प्यार समाप्त हो जाता है। वह पति से नफरत करने लगती है। पति को इस स्थिति में अपनी बुरी आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए। ऐसा ना करने पर उसकी अच्छी खासी शादीशुदा लाइफ बर्बाद हो सकती है।

4. पति और पत्नी के रिश्ते निजी और गोपनीय रहने चाहिए। उनके सभी राज उनके बेडरूम तक ही सीमित रहने चाहिए। लेकिन कुछ पति के पेट में कोई बात नहीं टिकती है। वह अपनी पत्नी से जुड़े सभी राज जगजाहीर कर देता है। पत्नियों को ऐसे पति पसंद नहीं आते हैं। फिर वह उनसे कोई राज साझा नहीं करती है। इससे उनकी समाज में इज्जत कम होती है।

5. जो पति अपनी पत्नी की इज्जत नहीं करता है वह भी पत्नी की आँखों का कांटा होता है। कुछ पति हमेशा पत्नी की बेइज्जती करते हैं। उसे सबके सामने नीचा दिखाते हैं। ऐसे पतियों से पत्नियां नफरत करती हैं। वह उनसे किसी भी तरह पीछा छुड़ाने की सोचती हैं।