Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

आंत में गंदगी जमा होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, फिर अचानक कई बीमारी कर देते हैं हमला, समय रहते हो जाए सावधान

आंत में गंदगी जमा होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, फिर अचानक कई बीमारी कर देते हैं हमला, समय रहते हो जाए सावधान

आंतें हमारे पाचन तंत्र के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जिसमें अगर थोड़ी भी खराबी हो जाये, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। अनियमित लाइफस्टाइल और खान पान कई बार आंतो के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं, लेकिन बहुत से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और हमारी यही गलती डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन जाती हैं।

आंत में गंदगी जमा होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, फिर अचानक कई बीमारी कर देते हैं हमला, समय रहते हो जाए सावधान

आंतो में खराबी होने के लक्षणों में पेट में दर्द, मतली या उल्टी आना, थकान और कमजोरी, मल त्याग करने में दिक्कत होना, आदि जैसे लक्षण शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आंतो की खराबी के अहम लक्षण क्या होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर मे दिखने वाले कुछ वॉर्निंग साइन्स से आंतों की सेहत का अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं।

1. गैस बनना

जब आंतो में खराब बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ने लगती है तब हमारा डाइजेशन सिस्टम सही से काम नहीं करता है और इसका नतीजा यह होता है कि पेट में गैस या एसिडिटी की तकलीफ होने लगती है, जो कि एक लक्षण हैं।

2. व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में पाचन के स्वास्थ्य से हमारे व्यवहार  मूड का सीधा संबंध होता हैं। जी हां, अगर पाचन क्रिया अच्छे से चल रही होती है, तो मूड भी अच्छा बना रहेगा, जबकि अगर इसमें कोई दिक्कत महसूस होने लगे, तो हमारे व्यवहार में अपने आप चिढ़चिढ़ापन आ जायेगा।

3. त्वचा से जुड़ी परेशानी

आंतो से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत जैसे कि इन्फ्लेमेशन, या डाइजेशन की समस्या का असर सबसे पहले स्किन पर दिखाई देता हैं। स्किन हमारी बॉडी का सबसे बड़ा हिस्सा होती है। अच्छी स्किन हमारे अच्छे स्वास्थ्य का ही रिजल्ट होती है।

4. फोकस की कमी

जब हमारा पेट ठीक नहीं होगा तो जाहिर सी बात हैं कि हम किसी भी काम को मन लगाकर नहीं कर पाएंगे। पेट के खराब होने से हमारा किसी भी काम मे बिल्कुल मन नही लगता और इस कारण हमारा कोई भी काम बिगड़ सकता हैं।

5. मीठा ज्यादा खाना

जब आंत के अंदर अच्छे बैक्टेरिया कम होने लगते हैं तो इसका आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ने लगता हैं। आपका मीठा खाने का बहुत ज्यादा मन करने लगता हैं। तो यदि बिना कारण के आपको बार बार मीठा खाने का मन करता है तो यह भी एक कारण हैं। इसे भी जरूर देखें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply