Ajab GazabDharamHealthIndia

आखिर क्यों मुसलमान खजूर से खोलते है रोज़ा, जानकर चौंक जायेंगे आप

आखिर क्यों मुसलमान खजूर से खोलते है रोज़ा, जानकर चौंक जायेंगे आप

आखिर क्यों मुसलमान खजूर से खोलते है रोज़ा, जानकर चौंक जायेंगे आप

  • खजूर को संस्कृत में खर्जूर, भूमिखर्जूरिका, दुरारोहा, स्वादुमस्तका कहते हैं। जो खजूर काबुल, कंधार, इराक आदि देशों में मिलता है उसे पिण्ड खजूर कहते हैं। पिण्ड खजूर को सुलेमानी खजूर भी कहते हैं। देसी खजूर भारत में दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, कर्नाटक, में बहुतायात में पाया जाता है। खजूर दक्षिण-पश्चिम एशिया के देशों, ईरान, इराक अरब, ओमान, आदि की मुख्य खाद्य फसल है।
  • खजूर एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो वज़न को बढाता है। आयुर्वेद में खजूर को जलन, कमजोरी, हिक्का, बुखार, कास, बेहोशी, प्रमेह, मूत्र रोग, रक्तपित्त, अस्थमा, पित्त के कारण दर्द आदि में प्रयोग किया जाता है। यह वात-कफ विकार को दूर करता है। यह बलवर्धक और शक्तिर्धक होता है। खजूर के पेड़ों को काटने पर जो रस प्राप्त होता है वह नशा तथा पित्त करने वाला होता है।
  • जैसा की आप सब जानते होंगे कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है जो मुसलमानों में सबसे अच्छा महिना माना जाता है जिसमे मुस्लिम सुबह सहरी के वक्त खाना खाते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी खाते पीते नहीं फिर शाम को जब मगरीब की अज़ान होती है तो वो अपना रोज़ा खोलते हैं जिसे इफ्तार कहा जाता है| ऐसे में आज हम आपको बताएँगे किआखिर क्यों मुसलमान खजूर से खोलता है रोज़ा, तो चलिए जान लेते इसके बारे मे।
  • रोजे में खजूर का सेवन लगभग हर मुसलमान करता है जिसे खाकर मुसलमान अपना रोज़ा खोलते हैं। हालांकि, अगर किसी के पास खजूर उपलब्ध नहीं है तो वह पानी पीकर भी रोज़ा खोल सकते हैं लेकिन खजूर के साथ रोज़ा खोलना काफी फायदेमंद होता है क्यूंकि इफ्तार करते वक्त कई लोग बहुत ज्यादा खाना और पानी पी लेते हैं जिससे कई सारी दिक्कतें पैदा हो सकती है और ऐसे में अगर खजूर से रोज़ा खोला जाए तो इससे शरीर को तुरंत शक्ति मिलती है जिससे भूख और प्यास कम लगती है और कई परेशानियाँ खत्म हो जाती हैं।

खजूर से रोज़ा खोलने के 10 अद्भुत फायदे :

  1. पाचन तंत्र मजबूत रहता है : खजूर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है क्यूंकि इसमें काफी मात्रा में फायबर पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
  2. एनर्जी मिलती है : जब हम रोज़ा रखते हैं तो सारा दिन भूखा और प्यासा रहने की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है, ऐसे में इफ्तार में खजूर खाने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है क्यूंकि खजूर में उचित मात्रा में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
  3. दिल की बीमारी नहीं होती : खजूर के सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा नहीं रहता है।
  4. नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है : खजूर का सेवन हमारे नर्वस सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है क्यूंकि इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है और सोडियम की मात्रा कम होती है जो नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद है।
  5. खून की बीमारी नहीं होती : खजूर का सेवन खून से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाता है क्यूंकि खजूर में उचित मात्रा में आयरन पाया जाता है जो खून बनान में और साफ़ करने में मदद करता है।
  6. कब्ज़ की समस्या खत्म करे : दूध में खजूर डाल कर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसके इलावा खजूर में आयरन होता है, जो हमें अनीमिया जैसी बीमारी से दूर रहने में सहायता करता है।दूध और खजूर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे हड्डिया मजबूत होती है और साथ ही जोड़ो के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
  7. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये : सर्दियों में हर रोज खजूर का सेवन करना इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद ग्लूकोज औप फ्रक्टोज़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और बीमारियों से शरीर को लड़ने की ताकत देते है।
  8. पौरुष शक्ति बढ़ाये : खजूर को रातभर दूध में भिगोकर अगले दिन सुबह के वक्त खाने से पुरुषों में पौरुष शक्ति बढ़ती है। ख़ासकर बकरी के दूध में खजूर को भिगोकर खाने से पुरुषों को इसका ज्यादा फायदा मिलता है। बकरी का दूध ना मिले तो आप साधारण दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  9. वजन बढ़ाये : अगर आप भी शरीर से बहुत कमजोर या दुबले पतले है तो ख़जूर का सेवन करना शुरू कर दें।जो लोग शरीर से बेहद कमजोर या फिर बहुत दुबले-पतले हैं उन्हें दिन में कम से कम 3 खजूर खाना चाहिए। खजूर का मीठापन और इसमें मौजूद प्रोटीन की भारी मात्रा शरीर के वजन को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।
  10. संक्रमण से बचाये : आजकल के प्रदूषण-युक्त वातावरण में बाहर निकलने पर हमें बहुत से धूल, कीटाणुओं का सामना करना पड़ता है। जिससे हमारा शरीर संक्रमित हों जाता है।यह संक्रमण शरीर में फैलकर कई बीमारियों को जन्म देता है। लेकिन जो लोग रोजाना खजूर खाते हैं, वो इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रहते है
    इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply