Ajab GazabHealthIndia

आम के साथ इन 3 चीजों को कॉम्बिनेशन करके खाएंगे तो बॉडी पर करेगा ज़हर की तरह असर

आम के साथ इन 3 चीजों को कॉम्बिनेशन करके खाएंगे तो बॉडी पर करेगा ज़हर की तरह असर

फलों के राजा आम का इंतजार ज्यादातर लोगों को पूरे साल रहता है। आम एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। आम का न सिर्फ स्वाद ही बढ़िया होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आम में मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी को स्ट्रांग करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। आम का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाव होता है। दिल के रोगों से बचाव करने में आम का सेवन बहुत फायदेमंद है। आम का सेवन पाचन में सुधार करता है। पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए उपयोगी आम का सेवन अगर कुछ चीजों के साथ कॉम्बिनेशन करके खाया जाए तो ये सेहत पर घातक असर करता है।

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि आम का सेवन कुछ खास फूड्स के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। विरुद्ध आहार का सेवन करने से बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कुछ चीजें ऐसी है जिनका सेवन आम के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आयुर्वेद में फूड्स को लेकर काफी नियम है। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें दूसरे फूड्स के साथ भूलकर भी कॉम्बिनेशन करके नहीं खाना चाहिए। विरुद्ध आहार बॉडी में कई तरह की परेशानियां पैदा करते हैं। आयुर्वेदिक प्रिंसिपल ऑफ फूड कॉम्बिनेशन की बेस पर देखें तो तीन से चार फूड्स ऐसे हैं जिन्हें एक साथ बिल्कुल भी कॉम्बिनेशन करके नहीं खाना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन फूड्स का सेवन आम के साथ कॉम्बिनेशन करके नहीं करना चाहिए।

आम को बाकी फ्रूट्स के साथ मिक्स नहीं करें
अक्सर हम लोगों की आदत होती है कि हम फ्रूट चाट बनाते हैं और कई तरह के फ्रूट्स को मिक्स करके खाते हैं। अगर आप आम को भी बाकी फ्रूट्स जैसे मौसंबी, संतरा, नींबू और केला के साथ मिक्स करके खाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। आयुर्वेद के मुताबिक एक समय में एक ही तरह के फ्रूट का सेवन करें मिक्स फ्रूट्स नहीं खाएं। अगर आप आम के साथ बाकी फ्रूट्स को मिक्स करके खाते हैं तो आपके पेट में गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है।

अलग-अलग फ्रूट्स को डाइजेस्ट होने में अलग-अलग समय लगता है, इसे कॉम्बिनेशन के साथ खाने से इसका पाचन मुश्किल हो जाता है। फ्रूट्स को मिक्स करके खाने से वो हमारे पेट में लम्बे समय तक रहते हैं और सड़ने लगते हैं जिससे पाचन बिगड़ सकता है।

दूध के साथ आम का सेवन नहीं करें
अक्सर हम गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए मैंगो शेक का सेवन करते हैं। मैंगो शेक में दूध का इस्तेमाल होता है। आम के साथ दूध का कॉम्बिनेशन टॉक्सिक हो सकता है। दूध और आम का सेवन कॉम्बिनेशन करके खाने से पाचन खराब हो जाता है जिसे अपच और गैस जैसी परेशानी होने लगती है। दूध और आम का सेवन एक साथ करने से बॉडी फैट तेजी से बढ़ता है। मैंगो शेक का सेवन वजन को तेजी से बढ़ाता है।

खट्टी और मसालेदार चीजों के साथ आम नहीं खाएं
खट्टी और मसालेदार चीजों के साथ आम खाने से हमारी बॉडी में पित्त दोष पैदा होता है जो गैस और अपच जैसी परेशानियों को जन्म देता है। अगर आप खट्टी चीजें खा रहे हैं तो आम का सेवन भूलकर भी नहीं करें। जिन लोगों का पाचन कमजोर है और अपच की परेशानी रहती है वो आम का सेवन अकेले ही करें।

आम के साथ पानी नहीं पिएं
अगर आप आम खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए। आम खाने से पहले और आम खाने के बाद पानी का सेवन करने से पेट दर्द, अपच, उल्टी और गैस की परेशानी हो सकती है।

करेला के साथ आम का सेवन नहीं करें
अगर आप करेले की सब्जी खा रहे हैं तो उसके साथ आम का सेवन भूलकर भी नहीं करें। करेले के साथ आम का कॉम्बिनेशन पेट दर्द, जी मिचलाना, गैस और उल्टी की परेशानी को बढ़ा सकता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply