Ajab GazabIndia

आसानी से भी हो जाती है मैली, लेकिन फिर भी क्यों होता है होटलों में सफेद चादर का इस्तेमाल.

आसानी से भी हो जाती है मैली, लेकिन फिर भी क्यों होता है होटलों में सफेद चादर का इस्तेमाल.
आसानी से भी हो जाती है मैली, लेकिन फिर भी क्यों होता है होटलों में सफेद चादर का इस्तेमाल.

नई दिल्ली। सफेद ऐसा रंग है, जो आसानी से गंदा हो जाता है। इसलिए अक्सर हम ऐसे रंग की चादर अपने घर पर बिछाने से बचते हैं, ताकि इन्हें हर दूसरे दिन बदलना न पड़े। लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि ज्यादातक होटलों में बिस्तर पर सफेद रंग की चादर और तौलिए का इस्तेमाल ही किया जाता है। होटल चाहे फाईव स्टार हो या न हो, वे हमेशा सफेद रंग की चादर ही बिछाते हैं। आपको बता दें कि इसके पीछे भी कई खास वजहे हैं। आइए जानते हैं क्यों होटल के कमरों में सफेद रंग की ही चादरों और तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है।

क्यों करते हैं सफेद चादर और तौलिए का इस्तेमाल?अगर आप कहीं घूमने जाते हैं, तो एक बड़ी चिंता यह भी होती है कि रहने की जगह साफ-सुथरी मिलेगी या नहीं। कोई भी किसी गंदी जगह नहीं रुकना चाहेगा, न किसी गंदे पलंग पर सोना चाहेगा। ऐसे में होटलों में बिछी सफेद चादर सफाई का प्रमाण देती हैं। इनसे पता चलता है कि इन्हें साफ किया गया है और इसे किसी और ने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है। इसलिए सफेद रंग की चादरों को देखकर, लोगों के मन में यह विश्वास होता है कि कमरे की सफाई की गई है। किसी और रंग की चादर पर गंदगी छिप सकती है, लेकिन सफेद चादर पर इन्हें छिपाना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए इन चादरों को देखकर यह तसल्ली मिलती है कि इन्हें साफ किया गया है।

ऐसे ही सफेद रंग के तौलिए देखकर पता लग जाता है कि इन्हें पहले किसी ने इस्तेमाल किया है या नहीं और इन्हें साफ किया गया है या नहीं। इसलिए होटल में बाथरूम में सफेद तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि वहां उनकी हाइजीन का ख्याल रखा जा रहा है।

दूसरा कारण यह है कि सफेद रंग के तौलिए और चादर धोते समय रंग नहीं छोड़ते। होटलों में एक साथ कई चादर और तौलियों को धोया जाता है। ऐसे में रंग-बिरंगी चादरों में हमेशा रंग गिरने का डर रहता है, लेकिन सफेद चादर और तौलिए के साथ ऐसा नहीं होता है। उन्हें बिना किसी फ्रिक के धोया जा सकता है। ऐसे ही दूसरे रंग की चादरें बार-बार धोने की वजह से पुरानी दिखने लगती है, क्योंकि उनका रंग हल्का पड़ने लगता है, जिसके कारण उनकी जगह नई चादर और तौलिए खरीदने पड़ते हैं, लेकिन सफेद रंग के होने के कारण, ऐसा नहीं करना पड़ता। इसके कारण होटलों का काफी पैसा बचता है।

तीसरा कारण यह है कि सफेद रंग की चादरों और तौलिए को आसानी से ब्लीच किया जा सकता है, लेकिन ऐसा दूसरे रंगों के साथ नहीं कर सकते। इसलिए सफेद चादर और तौलिए से आसानी से दाग-धब्बों को हटाया जा सकता है।

चौथी वजह यह है कि कैसा भी इंटीरियर डिजाइन के साथ सफेद रंग अच्छा लगता है। इसलिए होटल के कमरों को और खूबसूरत दिखाने के लिए भी सफेद रंग की चादर और तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है।

पांचवा कारण यह है कि सफेद रंग शांति और आराम का अनुभव करवाता है। कलर साइकोलॉजी के हिसाब से सफेद रंग देखकर लोग शांति का एहसास करते हैं। इसलिए होटल में उन्हें अच्छा और आरामदायक महसूस करवाने के लिए सफेद चादरों का इस्तेमाल किया जाता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply