DharamIndia

इन 6 खूबियों वाले मर्दों को जल्दी दिल दे देती हैं लड़कियां, तुरंत हो जाता है प्यार.

इन 6 खूबियों वाले मर्दों को जल्दी दिल दे देती हैं लड़कियां, तुरंत हो जाता है प्यार.

आमतौर पर लोगों को लगता है कि महिलाएं सिर्फ हैंडसम और पैसों वाले मर्दों को ही प्राथमिकता देती है। लेकिन एक सुखी और शांतिपूर्ण जीवन के लिए महिलाएं मर्दों की कुछ और खूबियों पर मर मिटती है। इनमें से कुछ खूबियों का जिक्र बीते जमाने के महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में किया है। तो चलिए जानते हैं कि वह खूबियां कौन सी हैं।

रिस्पेक्ट करने वाले मर्द

महिलाओं के लिए लाइफ में सबसे बड़ी चीज उनका मान सम्मान होता है। इसलिए वह ऐसे मर्दों को डेट करना ज्यादा पसंद करती हैं जो औरतों की इज्जत करता है। उन्हें बराबरी का मान सम्मान और दर्जा देता है। उनके हुनर और बातों की कदर करता है। चार लोगों के सामने उसे कभी नीचा नहीं दिखाता है।

मजाकिया मर्द

महिलाओं को हमेशा हंसते रहना पसंद होता है। उन्हें ऐसे मर्द बड़े पसंद आते हैं जो उन्हें बातों-बातों में खूब हँसाते हैं। यदि आप किसी भी महिला को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होना चाहिए। इस हुनर के आगे महिलाएं आपकी शक्ल सूरत और बैंक बैलेंस जैसी चीजें भी नहीं देखती हैं।

बातें ध्यान से सुनने वाले मर्द

महिलाओं को बातें करना कितना पसंद होता है ये आप सभी अच्छे से जानते हैं। ऐसे में वह ऐसे मर्द की तलाश करती हैं जो उनकी कही हर बातों को ध्यान से सुनें। उन्हें समझे और उन पर अपनी अच्छी प्रतिक्रिया भी दे। लेकिन कुछ मर्द महिलाओं की बातों को फिजूल की बकबक समझते हैं और उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। महिलाएं ऐसे मर्द से दूर रहती हैं।

केयरिंग मर्द

महिलाएं उन मर्दों से जल्दी इंप्रेस होती हैं जो उनकी केयर करते हैं। जैस जब वह उदास हो तो उनका मूड ठीक करते हैं। बीमार पड़ जाए तो ख्याल रखते हैं। किसी मुसीबत में हो तो मदद को आगे आते हैं। महिलाओं को मर्दों का ये केयरिंग नेचर बड़ा भाता है। वह इसे हमेशा प्राथमिकता देती है।

अपने पैरों पर खड़े होने वाले मर्द

महिलाओं को ऐसे मर्द बड़े अच्छे लगते हैं जो लाइफ में अपने दमपर कुछ बड़ा हासिल करते हैं। यदि कोई मर्द फाइनेंशली इंडिपेंडेंट हैं तो ये बात महिलाओं को अच्छी लगती है। वह किसी करोड़पति बाप की नाकारा औलाद की बजाय एक मिडिल क्लास परिवार की कमाऊ करने वाले पुरुष को ज्यादा अहमियत देगी। एक ऐसा बंदा जो बिना परिवार की मदद से अपने खर्चे उठा सके।

रोमांटिक मर्द

महिलाएं अक्सर रोमांटिक मर्दों की तलाश में रहती हैं। उन्हें ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो उनसे बेहद प्यार करे। उन्हें स्पेशल फ़ील कराए। बहुत रोमांटिक हो। बिना रोमांस के लाइफ बड़ी बोरिंग हो जाती है। और महिलाओं को रोमांस करना बड़ा पसंद होता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply