आपने भी नोटिस किया होगा कि जब भी कोई पार्टी या फंक्शन होता है तो मुकेश अंबानी बड़े सिंपल कपड़े पहनकर आते हैं। जबकि नीता अंबानी बहुत सजधज कर और बड़े महंगे कपड़े पहन कर आती हैं। वे अपनी अमीरी के पूरे मजे लेती हैं। उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वहीं कपड़े, जूते, लिपस्टिक और मेकअप जैसी चीजों की भी लंबी लिस्ट है।

nita ambani

सबसे खास है अंबानी परिवार का बाथरूम

नीता अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंबई के सबसे महंगे इलाके साउथ मुंबई में रहती हैं। उनके बंगले का नाम एंटीलिया (Antilia) है। यह एक 27 मंजिला बंगला है। कहते हैं इसमें 600 नौका दिन रात काम करते हैं। इस बंगले में वैसे तो कई लग्जरी बेडरूम और हॉल हैं। लेकिन आज हम आपको अंबानी परिवार की खास बाथरूम के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाथरूम में एक ऐसी जगह होती है जहां इंसान दिन का सिर्फ कुछ ही समय बिताता है। इसलिए जब वह घर बनाता है तो उसमें सबसे छोटा कमरा बाथरूम में होता है। वह इस बाथरूम पर कोई खास खर्चा नहीं करता है। लेकिन अंबानी परिवार ने तो अपनी बाथरूम को खास बनाने के चक्कर में उस पर लाखों करोड़ों रुपए लगा दिए। तो चलिए जानते हैं कि उनकी बातों में आखिर ऐसा भी क्या खास है।

फुल ऑटोमेटिक है बाथरूम, हैं ये खास फीचर्स

अंबानी परिवार की बाथरूम पूर्ण रूप से स्वचालित यानी ऑटोमेटिक है। इसमें एक कंप्यूटर सिस्टम लगा हुआ है जिसकी सहायता से आप रूम और पानी का टेंपरेचर सेट कर सकते हैं। बाथरूम के लाइटिंग भी इसी के द्वारा कम ज्यादा की जा सकती है। इतना ही नहीं आप नहाते समय अपने आसपास की दीवारों पर अलग-अलग जगहों के सीन भी सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप किसी झरने के किनारे नहाना चाहते हैं तो कंप्यूटर की सहायता से दीवारों पर जाने का वीडियो प्ले होने लगेगा। इसी तरह किसी पहाड़िया बर्फीले इलाके में नहाना चाहते हैं तो ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी दीवारों पर लगाए जा सकते हैं।

यह एक तरह से कंप्यूटर के स्क्रीन सेवर फीचर की तरह होता है। इस बाथरूम में एक महंगा और शानदार साउंड सिस्टम भी लगा हुआ है। आप नहाते नहाते अपना पसंद का संगीत भी सुन सकते हैं। इसके अलावा बाथरूम में महंगे नल और मार्बल्स लगे हुए हैं। इस तरह बाथरूम अपने आप में काफी अनोखा है। इस बाथरूम को बनाने में कितना खर्चा आया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन एक अंदाजे के तौर पर कहा जाए तो इस बाथरूम को बनाने में जो खर्चा आया होगा उस कीमत में हम अपने लिए एक शानदार बंगला बना सकते हैं।