Ajab GazabHealthIndia

इस तरीके से रोज करें किशमिश का सेवन, शरीर को मिलेंगे 7 चमत्कारी फायदे, फिर दूर भाग जाएंगे कई बीमारी..

इस तरीके से रोज करें किशमिश का सेवन, शरीर को मिलेंगे 7 चमत्कारी फायदे, फिर दूर भाग जाएंगे कई बीमारी..

बरसों से घर में हमारे पूर्वज हमें शारीरिक मजबूती के लिये ड्राई फ्रूट्स यानी कि सूखे मेवे खाने की सलाह देते आये हैं। ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश जैसी चीजें शामिल हैं, जिनके अलग-अलग स्वास्थ्यकारी लाभ हैं। इनमें से किशमिश, जिसे अंगूर को सुखा कर तैयार किया जाता है, के भी अनेकों फायदे हैं, जिनसे अब भी ज्यादातर लोग अनभिज्ञ हैं।

इस तरीके से रोज करें किशमिश का सेवन, शरीर को मिलेंगे 7 चमत्कारी फायदे, फिर दूर भाग जाएंगे कई बीमारी..

किशमिश काजू बादाम के मुकाबले सस्ते मिलते हैं और इन दोनों की तुलना में किशमिश का इस्तेमाल भी कम ही होता है, लेकिन एक बार अगर आपको किशमिश के चमत्कारी फायदों के बारे में पता चल गया, तो आप रोजाना इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। आज के हमारे इस लेख में हम आपको किशमिश के कुछ बेशकीमती फायदों के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये शुरू करते हैं….

किशमिश मिनरल्स, विटामीन और एंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने और कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। ये आपके जोड़ों के दर्द, बालों का झड़ना, पाचन क्रिया, त्वचा से जुड़ी समस्याएं, आंखों और दांतों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान है।

1. एनीमिया से राहत

किशमिश में आयरन, कॉपर और बी कॉम्प्लेक्स विटामीन होते हैं, जो एनीमिया जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों के लिये बेहद फायदेमंद है। अगर किसी को एनीमिया है, तो वह अपने डेली डाइट में किशमिश को शामिल कर सकते हैं।

2. कैंसर से लड़ने में सक्षम

किशमिश में मौजूद पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर को विकसित होने से रोकते हैं, इस वजह से यह कैंसर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

3. पाचन क्रिया में सुधार

किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या से राहत पायी जा सकती है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से गैस की समस्या भी नहीं रहती।

4. एसिडिटी

किशमिश में मैग्नेशियम और पौटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो एसिडिटी के खात्मे में सहायक हैं। इसके अलावा किशमिश का सेवन कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं और बालों के झड़ने की समस्या से भी राहत दिलाता है। जिन लोगों के जोड़ों में दर्द होता है, वे भी किशमिश का सेवन कर फायदा देख सकते हैं।

5. आंखों के लिए लाभकारी

किशमिश में कई पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स शामिल हैं, जो आंखों के लिये काफी लाभकारी होते हैं। किशमिश का सेवन करने से मोतियाबिंद तक को रोका जा सकता है।

6. शक्ति प्रदान करता है

किशमिश में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज सहित प्राकृतिक शर्करा भरपूर है, जो आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक है। किशमिश में प्रोटीन सहित सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हैं।

7. दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

किशमिश खाने से दांतों को भी फायदा पहुंचता है। इसमें ओलीनोलिक एसिड नामक फाइटोकेमिकल होता है, जो दांतों की सभी समस्याओं के लिये लाभकारी है। किशमिश में कैल्शियम भी भरपूर होता है। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply