AutomobileIndia

एक पहिए पर दौड़ता ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कैसे चलता है, देखें शानदार वीडियो 1

एक पहिए पर दौड़ता ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कैसे चलता है, देखें शानदार वीडियो 1

आपने अभी तक दो पहिया, चार पहिया या फिर इससे ज्यादा पहिया वाले वाहन देखे होगे। लेकिन कभी एक पहिया वाहन आपने देखा है। शायद नही देखा होगा क्योंकि एक पहिया वाहन का निर्माण अभी तक किसी ने नही किया है। लेकिन इन दिनों सोशल मिडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवा एक पहिया वाहन सड़कों पर दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। जो काफी रोचक और शानदार लग रहा है।

इंडिया के युवा ने किया एक पहिया वाहन का अविष्कार

अगर आप वीडियो देखेगे तो कुछ युवा एक पहिया वाहन सडको पर चलाते हुए नजर आ रहे है। यह दिखने में एक स्कूटर जैसा है। यह बिलकुल वेस्पा के स्कूटर जैसा ही दिख रहा है जिसमे आपको सिर्फ एक पहिया देखने को मिलेगा। यह स्कूटर बहुत ही आसानी से चल भी रहा है और काफी आरामदायक भी लग रहा है। लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी की यह एक पहिया वाहन किसी बड़ी कंपनी ने नही बनाया है। इस वाहन को इंडिया के ही एक युवा ने बनाया है। जो काबिले तारीफ़ माना जा सकता है।

एक पहिया वाहन का वीडियो हो रहा है वायरल

अगर आपने अभी तक इस एक पहिया वाहन का वीडियो नही देखा है तो देख लीजिए। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेगे की हमारे पास भी ऐसा एक पहिया वाहन होता है। यह इतना छोटा है की आप ट्राफिक वाली जगह पर ले जा सकते है। गली मोहल्ले में से तो यह वाहन ऐसे निकलता है जैसे पानी खुद अपने आप रास्ता करते हुए निकलता हो। इन दिनों एक पहिया वाहन वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो यूट्यूब पर Creative Science चेनल पर पोस्ट किया गया है और आज से दो साल पहले पोस्ट किया गया था। लेकिन अभी तक 4.5 करोड़ लोगो ने इस वीडियो को अभी तक देख लिया है। लोगो को यह एक पहिया वाहन काफी पसंद आ रहा है। अगर आपने इस वीडियो को नही देखा है तो देख लीजिए एक बार देखने के बाद आपको बार-बार वीडियो देखने का मन करेगा।

 


himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply