Ajab GazabIndia

एग्जिट पोल्स में NDA 400 पार; विपक्ष की नैया डूबी बीच मझधार.

टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 400 सीटें दी

टुडेज चाणक्य और न्यूज 24 के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में एनडीए के 400 सीटों के अनुमान में 15 सीटें बढ़ने या घटने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन के 107 सीटों के अनुमान में 11 सीटें बढ़ने या घटने का अनुमान जताया गया है।

सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 404 सीटें

सुदर्शन न्यूज और प्रबोधन के एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 373 से लेकर 404 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं सुदर्शन न्यूज और प्रबोधन के एग्जिट पोल में कांग्रेस को महज 29 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इनके अलावा अन्य दलों को 94 से 104 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

यहां याद दिला दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 303 और उनके एनडीए गठबंधन को 353 सीटें आई थी। 2019 में कांग्रेस महज 54 सीटों पर सिमट गई थी। साल 2014 में बीजेपी को अकेले दम पर 282 सीटें लाई थी। वहीं एनडीए गठबंधन को 334 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस महज 44 सीटों पर सिमट गई थी।

Exit Poll 2024: कितने सही होते है Exit Polls, 2019 में नतीजों के कितने थे करीब

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया था। इसके बाद कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने प्रचार के दौरान यह कहना शुरू किया था कि बीजेपी देश का संविधान बदलना चाहती है इसलिए वह 400 सीटें मांग रही है। हालांकि तमाम सर्वे एजेंसी के आए एग्जिट पोल को सही मानें तो ऐसा लगता है कि विपक्षी दलों की कही बातों को जनता ने बिल्कुल भी विश्वास नहीं किया। इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी कामयाब होता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि हमें यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि यह एग्जिट पोल है रियल रिजल्ट 4 जून को वोटों की गिनती के बाद ही पता चल पाएगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply