Ajab GazabBollywoodIndia

ऐश्वर्या राय ने सलमान से की थी सीक्रेट मैरिज, शादी के लिए धर्म बदलकर कुबूल किया था इस्लाम…….

ऐश्वर्या राय ने सलमान से की थी सीक्रेट मैरिज, शादी के लिए धर्म बदलकर कुबूल किया था इस्लाम…….

ऐश्वर्या राय ने सलमान से की थी सीक्रेट मैरिज, शादी के लिए धर्म बदलकर कुबूल किया था इस्लाम…….

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार दोनों की सीक्रेट मैरिज के दावे भी किये जाते रहे हैं। दावा तो यहां तक किया जाता रहा कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने सलमान खान (Salman Khan) संग शादी के लिए अपना धर्म तक बदल दिया था। मगर इन दावों में कितनी सच्चाई है, चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में।

Aishwarya Rai-सलमान खान ने की थी सीक्रेट वेडिंग

Aishwarya Rai-Salman Khan
Aishwarya Rai-Salman Khan

90 के दशक में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) के इश्क के चर्चे पूरे बी-टाउन में आग की तरह फैले हुए थे। हर किसी की जुबान पर उन्हीं के चर्चे थे। खबरें ये भी उड़ी थीं कि ऐश्वर्या ने सलमान संग शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। दोनों ने सलमान के लोनावला वाले बंगले में काजी की मौजूदगी में निकाह कर लिया था। खबरें ये भी थीं कि ऐश्वर्या ने इस्लाम कुबूल कर लिया है। तब इसे लेकर खूब बवाल भी मचा था। हर कोई हैरान था कि कैसे एक्ट्रेस ने अपना हिंदू धर्म छोड़ दिया और मुस्लिम धर्म अपना लिया है। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन कभी न तो ऐश्वर्या ने और न ही सलमान ने इस बात को कंफर्म किया।

हनीमून पर गए थे Aishwarya Rai-सलमान खान

Aishwarya Rai-Salman Khan
Aishwarya Rai-Salman Khan

इतना ही नहीं अफवाहें ये भी थीं कि शादी के बाद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान हनीमून के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे। दावा ये भी किया जा रहा था कि सलमान-ऐश्वर्या की शादी में दोनों के ही पैरेंट्स शामिल नहीं हुए थे। इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि ऐश्वर्या राय के मां-बाप को हमेशा से ही सलमान खान संग उनके रिश्ते से दिक्कत थी। वे अपनी बेटी को सलमान खान के साथ देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि इस शादी की खबर ने सभी को परेशान कर दिया था।

अफवाहों पर Aishwarya Rai ने दिया था जवाब

Aishwarya Rai
Aishwarya Rai

गॉसिप गलियारों में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान की सीक्रेट वेडिंग की खबरें तेज थीं। वहीं उनके हनीमून की खबरें भी फैल गई थीं। तभी ऐश्वर्या ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी सलमान संग शादी नहीं हुई है। अगर ऐसा कुछ भी होता तो सबको पता चलता, सिर्फ अफवाहें हैं इन पर कोई ध्यान न दिया जाए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा। लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply