HealthIndia

कई तरह के Vitamins से भरपूर होता है ये खट्टा फल, इम्यूनिटी और आंखों की सेहत को बनाता है मजबूत

कई तरह के Vitamins से भरपूर होता है ये खट्टा फल, इम्यूनिटी और आंखों की सेहत को बनाता है मजबूत

Health Tips आज हम आपको एक ऐसे जंगली फल के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस फल में विटामिन ए, विटामिन सी और कई तरह के फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। ये फल कुछ और नहीं बल्कि करौंदा है। इसके सेवन से हर तरह की पेट से जुड़ी बीमारी दूर हो जाती है, वहीं ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

करौंदे की खेती ज्यादातर राजस्थान में की जाती है। इसे बेंचकर किसान लाखों रुपयों का मुनाफा भी कमा सकते हैं। करौंदे को डाइट में कई तरीकों से खाया जा सकता है। इसके फल से लेकर इसकी सब्जी दोनों ही बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है।

करौंदा का पौधा झाड़ी नुमा होता है। इसे फल और सब्जी दोनों तरह के रूप में ही खाया जा सकता है। वहीं, प्राचीन काल से भी इसका सेवन कई तरह की गंभीर तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।

इसमें कई तरह के विटामिंस , पोटेशियम, फाइबर्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो कि शरीर से बीमारी को दूर रखते हैं और बॉडी को स्वस्थ बना के रखने में असरदार होते हैं।

इसको आप कई तरीकों से खा सकते हैं। चटनी के अलावा आप इसे फल के रूप में या सलाद के रूप में सेवन कर सकते है। ये हर तरह से आपको बीमारियों से दूर करता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply