HealthIndia

कान के दर्द को छूमंतर करने के लिए तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

Ear Pain: कभी कभी अचानक से कान में हो रहा दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे सहन करना मुश्किल होता। रात बिरात ये दर्द हो और डॉक्टर भी नजदीक में न हो तो समझ नहीं आता कि क्या करें जिससे इंस्टेंटली आराम मिल जाए। वैसे तो कान दर्द ( Ear Pain) होने के पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं। जैसे कि इन्फेक्शन के चलते, कान में सूजन आ जाने के चलते या पानी चला जाए तो भी दर्द हो सकता है। ऐसे में अगर आप डॉक्टर के पास नहीं भी जा पा रहे हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं….

जैतून का तेल या सरसों का तेल दिला सकता है आराम

कान में उठ रहे दर्द को दूर करने के लिए सरसों और जैतून दोनों के तेल को काफी ज्यादा लाभकारी माना गया है। ये हर घर में मौजूद भी मिल जाएगा और ये काफी ज्यादा असरदार भी है। बस करना ये है कि तेल को हल्की सी आंच पर गर्म करना है और सहते सहते जब आपके कान को ठंडा लगे तो डाल लेना है। ऐसा करने से कान में जमा मैल बाहर की ओर आ जाएगा। इसके अलावा सूजन से भी आराम मिलेगा।

लहसुन का तेल आ सकता है काम

लहसुन के तेल को कान में डालने के लिए आपको बस ये करना है कि लहसुन को चार पांच छोटे छोटे चार पांच टुकड़ों में काट लेना है। फिर इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालकर धीमी आंच में पकने देना है। जब लहसुन का रंग हल्का काला हो जाए तो आंच बंद कर देनी है। अब इसे ठंडा होने के लिए रख देना है। जब ये ठंडा हो जाए तो तुरंत इसकी बूंदों को कान में डाल लेना है। कुछ ही देर में आपको तुरंत दर्द से राहत मिल जाएगा।

तुलसी के पत्तों का रस आ सकता है काम

कान में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को लेना है फिर इसे निचोड़ लेना है। रस न निकले तो पत्तियों को पीसकर भी निकाल सकते हैं। अब इसे कानों में डालना है आप देखेंगे की जल्द से जल्द आराम मिल जाएगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply