Ajab GazabIndia

काम की खबर! बिहार जमीन सर्वे में नहीं लगेगा सरपंच का वंशावली

काम की खबर! बिहार जमीन सर्वे में नहीं लगेगा सरपंच का वंशावली

काम की खबर! बिहार जमीन सर्वे में नहीं लगेगा सरपंच का वंशावली

पटना: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार जमीन सर्वे में सरपंच का वंशावली नहीं लगेगा। इसको लेकर सर्वे अधिकारियों के द्वारा लोगों को निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि लोग परेशान न हो।

खबर के अनुसार सर्वे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सर्वे के लिए सरपंच का वंशावली नही लगेगा, सर्वे के लिए अपने हस्ताक्षर से बनाये गये वंशावली मान्य है। आपको सिर्फ सर्वे वंशावली फॉर्म को भरकर हस्ताक्षर कर उसे जमा करना हैं।

बता दें की जमीन सर्वे कार्य में सरपंच का वंशावली का कही भी जिक्र नहीं किया गया हैं। इसमें अपने से वंशावली बना कर अपना हस्ताक्षर कर के जमा करना है। लेकिन बहुत से लोग वंशावली बनाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही हैं।

दरअसल सरपंच का वंशावली के चक्कर में आम लोग परेशान हो रहे है। जबकि सरपंच का वंशावली सर्वे में लग ही नहीं रहा है। इसी को देखते हुए कई पंचायत में प्रचार कराया जा रहा है की सरपंच का वंशावली सर्वे में नही लग रहा है, बल्कि अपने हस्ताक्षर से बने वंशावली बना कर देना है। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply