महिलाओं को ये दो काम करते नहीं देखें पुरुष

एक बार महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ ने भागवान विष्णु से मौत के पश्चात होने वाली चीजों के बारे में सवाल किया। गरुड़ की जिज्ञासा को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने कई बातें बताई जिनका जिक्र गरुड़ पुराण में किया गया है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में बताया गया है कि जब महिलाएं दो खास काम करें तब पुरुषों को भूलकर भी उन्हें नहीं देखना चाहिए। यदि पुरुष ऐसा करता है तो उसे नरक में बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं।

स्नान करते हुए

bath in river

गरुड़ पुराण के अनुसार यदि कोई महिला बिना कपड़ों के नहा रही है तो किसी भी पुरुष को उसे इस स्थिति में नहीं देखना चाहिए। यदि कोई पुरुष ऐसा करता है तो वह पाप का भागीदार बनता है। ऐसा कर वह अपने सभी अच्छे कर्मों से कमाए पुण्य को भी नष्ट कर देता है। इस तरह के पुरुषों को नरक में कठोर से कठोर दंड मिलता है।

इसलिए जब कोई महिला नदी, तालाब या स्नानघर में स्नान कर रही हो तो उसे चोरी छिपे देखने की भूल न करें। अक्सर देखा जाता है कि सार्वजनिक स्थानों पर नहाती महिलाओं को पुरुष गंदी निगाहों से देखते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। भगवान आपके सभी कर्मों का हिसाब लिख रहे हैं।

स्तनपान करते हुए

एक शिशु की अच्छी सेहत के लिए उसका नित्य माँ का दूध पीना अनिवार्य होता है। एक तरह से ये स्तनपान ही उसका प्रमुख आहार होता है। शिशु को जब भूख लगती है तो वह रोने लगता है। उसे दिन में कई बार स्तनपान कराना पड़ता है। ऐसे में कई बार महिलाओं को सार्वजनिक स्थान या किसी दूसरे के घर भी शिशु को स्तनपान कराना पड़ जाता है। इस स्थिति में आपको कभी भी महिलाओं को गंदी नगाहों से नहीं देखना चाहिए।

जो पुरुष स्तनपान कराती महिलाओं को गंदी नियत से देखते हैं उन्हें नरक में कठोर यातनाएं झेलनी पड़ती है। गरुड़ पुराण के अनुसार पुरुष इस नियम का उलंघन कर बड़े पाप का भागीदार बन जाता है। फिर उसे इसके बुरे नतीजे नरक में भुगतने पड़ते हैं। इसलिए यदि अप भी उन गंदी सोच वाले पुरुषों में शामिल हैं तो अपनी इस आदत और सोच को आज ही बदल दें।
इसे भी जरूर पढ़ें –