काले कुत्ते को रोटी

घर की तिजोरी भरना हो या अटके काम करना हो पूरे , शनिदेव के ये 6 उपाय करेंगे हर मुराद पूरी

शनिदेव को खुश करना है तो बेसहारा पशु-पक्षियों की मदद करना शुरू कर दें। खासकर काले कुत्ते को रोटी खिलाना सबसे अधिक लाभकारी होता है। शनिवार के दिन यदि आप घी या गुड़ के साथ काले कुत्ते को पेटभर रोटी खिलाएं तो शनिदेव खुश हो जाते हैं। इससे आपके सभी अटके हुए काम समय पर होने लगते हैं। इनमें कोई भी बाधाएं नहीं आती है।

काले रंग के वस्त्र

शनिदेव को काला रंग अत्यधिक प्रिय होता है। ऐसे में यदि आप हर शनिवार काले रंग के कपड़े पहन शनिदेव की पूजा करें तो वे खुश होंगे। आप चाहें तो इन्हीं काले कपड़ों में शनिदेव के मंदिर भी जा सकते हैं। यह उपाय करने से शनिदेव आपके ऊपर कृपा बरसाने लगेंगे। फिर आपके दुख आपके कोसों दूर रहेंगे।

काली चीजों का दान

शनिवार के दिन काले रंग की चीजें जैसे काली उड़द दाल, काली सरसो, काले कपड़े इत्यादि चीजें दान करना चाहिए। दान-पुण्य करने वाले लोग शनिदेव को अच्छे लगते हैं। वह इन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। काली चीजें दान करने से बिगड़े काम भी समय पर बन जाते हैं। भाग्य आपका साथ देता है।

सरसों के तेल का दीपक

शनिवार के दिन सुबह और शाम घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में पैसों की आवक बढ़ती है। वहीं दीपक प्रज्वलित कर शनिदेव के मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है। या फिर बस सच्चे मन से आराधना करना भी लाभकारी होता है।

पीपल के पेड़ पर जल

शास्त्रों की माने तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। पीपल का पेड़ इंसानों को ऑक्सीजन देकर उसकी सेवा करता है। ऐसे में बदले में यदि हम भी उसकी सेवा करें तो शनिदेव खुश होकर हमारी मनचाही मुराद पूरी करते हैं। जीवन के कष्ट दूर करते हैं।

घोड़े की नाल

शनिवार के दिन घोड़े की नाल को अपने घर या दुकान के बाहर टांग दे। इससे शत्रु की बुरी नजर नहीं लगती है। आपके घर दुख या बुरी शक्तियां नहीं आती है। शनिदेव आपकी रक्षा करते हैं। मुसीबतों से आपको दूर रखते हैं। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं।