Ajab GazabDharamIndiaTrendingViral

घर में लोग बार-बार बीमार हो रहे हैं तो आज ही पाए इससे छुटकारा, करें ये काम

घर में लोग बार-बार बीमार हो रहे हैं तो आज ही पाए इससे छुटकारा, करें ये काम
घर में लोग बार-बार बीमार हो रहे हैं तो आज ही पाए इससे छुटकारा, करें ये काम

बदलता मौसम बीमारियों का घर होता है। इस मौसम में तरह-तरह के वायरस और बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी समस्याएं भी आती रहती है। अब कभी कभार बीमार होना चलता है, लेकिन यदि आप बार-बार बीमार होते रहे तो ये दिक्कत वाली बात हो जाती है।

आपके या घर में सभी सदस्यों के बार-बार बीमार पड़ने की वजह वास्तु शास्त्र से जुड़ी भी हो सकती है। यदि घर में वास्‍तु दोष (Vastu Dosh) हो तो इसका बुरा असर घर के लोगों की सेहत पर भी पड़ता है। इसके चलते घर के लोग न सिर्फ बार-बार बीमार पड़ते हैं, बल्कि लंबे इलाज के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार भी नहीं होता है। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय आजमाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

घर का मुख्‍य द्वार साफ रखें

घर में जब भी कोई नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है तो वह मुख्य द्वार से ही अंदर आती है। ऐसे में इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि घर का मेन गेट गंदा या टूटा-फूटा न हो। इसके आसपास की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। इसके साथ ही आपको घर के मुख्‍य दरवाजे पर हर रोज स्‍वास्तिक बनाना चाहिए। यह उपाय करने से घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा, और कोई सदस्य बार-बार बीमार नहीं होगा।

ब्रह्म स्‍थान खाली व साफ सुथरा रखें

वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। पुराने जमाने में घरों में ब्रह्म स्थान पर खुला आंगन होता था। कहते हैं कि खुला हुआ ब्रह्म स्थान घर के वास्तु दोषों के गलत प्रभाव को कम करता है। हालांकि वर्तमान में मकानों का चलन कम हो गया है। लेकिन आप अपने घर के मध्य भाग को खाली और साफ तो रख ही सकते हैं। यहां गंदगी होने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इससे घर में बीमारियां आती है और धन हानि होती है।

मकड़ी के जाले हटाएं

घर में मकड़ी के जाले का बनना शुभ नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष पैदा होता है। इसलिए आपको घर के कोनों, दरवाजों-खिड़कियों आदि पर मकड़ी के जाले नहीं बनने देना चाहिए। इनके बनने से घर में तनाव और नेगेटिव माहौल रहता है। ये आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर भी बुरा असर डालता है।

बीम के नीचे सोने से बचें

घर में जो बीम बने होते हैं उनके नीचे सोने से बचना चाहिए। यहां सोने से सेहत और धन से जुड़ी हानि होती है। वहीं वैवाहिक जीवन पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ता है। सोते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर हो। इससे आपकी सेहत और वैवाहिक जीवन दोनों अच्छा रहेगा।

सुबह-शाम कपूर जलाएं

घर के वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने में कपूर आपकी मदद कर सकता है। घर में सुबह शाम कपूर जलाना फायदेमंद होता है। इसे जलाने के बाद पूरे घर में घुमाना न भूले। वहीं इस बात का ख्याल रखें कि सूर्य की रोशनी और ताजी हवा सभी कमरों में आती रहे। इसके अतिरिक्त घर में कांटेदार पौधे लगाने से भी बचना चाहिए। इसे भी जरूर देखें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply