Ajab GazabIndia

चंद रूपयों के लिए बचपन के दोस्त के खून का प्यासा हुआ ये शख्स, पलभर में ले ली अपने जिगरी यार की जान

चंद रूपयों के लिए बचपन के दोस्त के खून का प्यासा हुआ ये शख्स, पलभर में ले ली अपने जिगरी यार की जान

 

चंद रूपयों के लिए बचपन के दोस्त के खून का प्यासा हुआ ये शख्स, पलभर में ले ली अपने जिगरी यार की जान

Boy killed his friend- कहते हैं परिवार के बाद कोई भी अगर आपका शुभचिंतक हो सकता है तो वो एक दोस्त ही हो सकता है। एक दोस्त ही होता है जो मुसीबत के समय में आपके साथ खड़ा रहता है। लेकिन क्या हो अगर एक दोस्त ही आपकी हत्या करदे। जी हां, इन दिनों एक खबर खूब चर्चाओं में चल रही है। जिसमें मात्र 30 रुपए के लिए ही एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या करदी। अब ये वारदात साजिश के तहत हुई है या फिर ये गलती से, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

Boy Killed His Friend
Boy Killed His Friend

मुंबई के कुर्ला इलाके में 30 रुपये को लेकर एक दोस्त (Boy killed his friend) द्वारा अपने ही दोस्त की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद ऑटो रिक्शा के किराए को लेकर हुआ था। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले थे। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कुर्ला पुलिस के हवाले किया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए पूरी घटना का ब्योरा दिया। दोनों युवक कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में मुंबई आए थे, और वारदात के समय दोनों नशे में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

उत्तरप्रदेश से काम करने के लिए आए थे मुंबई

Boy Killed His Friend
Boy Killed His Friend

मुंबई पुलिस के अनुसार, छक्कन और जाहिद दोनों दोस्त थे और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक ही गांव से थे। वे काम की तलाश में मुंबई आए थे और एक कपड़े के कारखाने में काम कर रहे थे  घटना वाली रात, दोनों युवक (Boy killed his friend) ऑटो रिक्शा से कहीं जा रहे थे। चालक ने उनसे 30 रुपये किराए की मांग की, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस विवाद ने जल्दी ही झगड़े का रूप ले लिया, और गुस्से में आकर जाहिद ने छक्कन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान जाहिद ने छक्कन को जोर से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Boy Killed His Friend
Boy Killed His Friend

जमीन पर गिरने के बाद छक्कन के सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर जाहिद घबरा गया और मौके से फरार (Boy killed his friend) हो गया। पुलिस को खून से लथपथ एक युवक के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक को मृतक के साथ झगड़ते हुए देखा गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई। इस बीच, हत्या के बाद जाहिद ट्रेन से गोंडा भागने की कोशिश में कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जाहिद को बाद में कुर्ला पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply