Ajab GazabHealthIndia

चाची से शादी की जिद पर अड़ा भतीजा, खतरनाक हुआ नतीजा!!

चाची से शादी की जिद पर अड़ा भतीजा, खतरनाक हुआ नतीजा!!

चाची से शादी की जिद पर अड़ा भतीजा, खतरनाक हुआ नतीजा!!

 Nephew Injured Aunt By Stabbing: मध्य प्रदेश में शादी करने से इनकार करने पर भतीजे ने अपनी ही चाची पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके का है। महिला गेट इलाके के रास्ते से जा रही थी तभी आरोपी वहां अचानक आ गया और धमकी देकर उसे अगवा कर चाकू मारकर घायल कर दिया।

चाकू लगने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। और पुलिस को मामलें की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्जकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी न करने पर किया हमला

घायल महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका भतीजा है वह पिछले कुछ दिनों से उसपर शादी का दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम को वह किला गेट इलाके के रास्ते से जा रही थी तभी आरोपी वहां अचानक आ गया और चाकू की धमकी देकर उसे अगवा कर लिया दोनों में शादी की बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते आरोपी ने चाकू से उसके पर ऊपर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल महिला की उम्र 37 साल है और आरोपी युवक की उम्र 29 साल है। दोनों आनंद नगर इलाके में रहते हैं।

महिला अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि गले में चाकू लगने की वजह से महिला की हालत फिलहाल गंभीर है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया  है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।इसे भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply