आचार्य चाणक्य अपने दौर के महान विद्वान पुरुष थे। उन्होंने अपनी सूझबूझ और अनुभवों के आधार पर कई काम की बातों को बताया है। आचार्य चाणक्य ने “चाणक्य नीति” नामक एक पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने ऐसी ऐसी बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी काफी सटीक बैठती हैं। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति तीनों में महारत हासिल थी। मौजूदा समय में भी आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियां इंसान का सफलता के मार्ग पर मार्गदर्शन करती हैं।