Ajab GazabHealthIndia

चाय पीने का क्या है सही समय, 90 प्रतिशत लोग करते है ये गलती

चाय पीने का क्या है सही समय, 90 प्रतिशत लोग करते है ये गलती

भारत में चाय की चुस्की (sipping tea in india) के साथ सरकार बन जाती है और समीकरण बिगड़ भी जाता है। चाय के कप के साथ रिश्ते तय होते हैं, बिगड़ी हुई बात बन जाती है। किसी से दिल की बात करनी हो तो चाय की प्याली (cup of tea) सबसे आसान जरिया बन जाता है। भारत में चाय भले ही अंग्रेजों की देन हो, लेकिन हम भारतीयों ने उसे भी अपना स्वाद दे दिया। अंग्रेज तो सिर्फ ब्लैक-टी लेकर आए थे, हमने इसमें दूध और चीनी मिलाकर चाय को अपना बना लिया।

भारत में करीब 69 प्रतिशत भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की(sipping tea in india)के साथ होती है। करीब 30 प्रतिशत भारतीय ग्रीन-टी के साथ दिन शुरू करते है, लेकिन हम में से अधिकांश लोगों को चाय पीने का सही वक्त (Best Time For Tea) नहीं पता होता है। गलत वक्त पर चाय पीने से पाचन शक्ति प्रभावित होती है। आइए चाय पीने के सही वक्त के बारे में जानते हैं…

खाली पेट चाय न पिएं

अधिकांश लोग बेड टी पीना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही उन्हें गरमा-गरम चाय चाहिए होता है, लेकिन सुबह उठने के साथ ही खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या (Acidity problem) हो सकती है। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। वहीं कुछ लोग रात को चाय पीते है। ऐसा करना भी गलत है, क्योंकि चाय आपकी नींद को खराब कर सकती है।

चाय पीने का सही वक्त

चाय के शौकीन लोगों को सही वक्त पर चाय पीना चाहिए। चाय पीने का सही वक्त सुबह उठने के दो घंटे बाद या फिर ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे के बाद है। बेहतर है कि चाय पीने से कुछ न कुछ जरूर खा लें। ऐसा करने से चाय का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है। अगर सही तरीके और सही वक्त पर आप चाय पीते हैं तो शरीर को इसका लाभ भी मिलता है। सुबह बेड टी पीने वालों को अपनी आदत बदलनी चाहिए। सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।

चाय का सेवन करने के फायदे

अगर आप चाय सोने से 10 घंटे पहले पी जाए तो अच्छी नींद आती है। चाय से बॉडी में इंटरनल स्वेलिंग की समस्या कम होती है। चाय कॉर्टिसोल हार्मोन को कम करता है, जिससे नेगेटिविटी और उदासी कम होती है। कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। चाय आप पर स्ट्रेस हावी नहीं होने देता है। चाय को शौक से पीना चाहिए, इसकी लत नहीं होनी चाहिए। अगर आप चाय को लत की तरह जरूरत से ज्यादा पीते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। डाइजेशन की दिक्कत, नींद की समस्या हो सकती है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply