Ajab GazabIndia

जब 239 यात्रियों से भरा प्लेन हवा में हो गया था गुम, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

जब 239 यात्रियों से भरा प्लेन हवा में हो गया था गुम, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

 

जब 239 यात्रियों से भरा प्लेन हवा में हो गया था गुम, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Plane accident: आज के आधुनिक दौर में हर तरह की गुत्थी को सुलझाना बाएं हाथ का खेल लगता है लेकिन फिर भी इतिहास में कुछ ऐसी घनटाएं हो चुकी हैं जो आज तक अनसुलझी ही हैं। कई वैज्ञानिक और रिसर्चस भी इन गुत्थियों को सुलझाने में नाकामयाब रहे हैं। जी हां, एक ऐसी ही अनसुलझी गुत्थी है मलेशियन एयरलाइनंस के एक जहाज एमएच 370 की। ये प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद अचानक से गायब हो गया था। बड़े बड़े विकसित देश भी आजतक ये पता नहीं लगा पाए की आखिर इस प्लेन के साथ हुआ क्या था। आज हम आपको एमएच 370 की इसी रहस्यमई कहानी के बारे में बताएंगे।

Plane Accident
दिन था 8 मार्च 2014, जब रोजाना की तरह कुआलालंपुर से बीजिंग तक की उड़ान भरने वाले जहाज फलाइट नंबर एमएच370 ने हवा में उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में कुल 239 यात्री सवार थे जो की चीन, मलेशिया, इंडोशिया समेत कई देशों के निवासी थे। इस फ्लाइट को लगभग 6 घंटे का सफर तय करते हुए सुबह चीन की राजधानी बीजिंग में पहुंचना था। मौसम भी एकदम साफ था इसलिए सब कुछ रोजाना की तरह एकदम नॉर्मल लग रहा था।

टेकऑफ के बाद करीब 38 मिनट बाद फ्लाइट के कैप्टन की बात कुआलालंपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ भी हुई थी। इसी बातचीत के बाद अचानक से ये प्लेन सभी देशों के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रड़ार से एकदम गायब हो गया। घंटों तक फ्लाइट के साथ संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन सारी की सारे प्रयास विफल हो गए। इस घटना (Plane accident) के कारण सभी के मन में एक ही  सवाल उठ रहा था की आखिर प्लेन हवा में ही कहां गायब हो गया।

कई देशों ने चलाया सर्च अभियान

Plane Accident
Plane Accident

इस बड़ी घटना (Plane accident) ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी और आकर्षित कर दिया था। कई देश जैसे की अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, भारत  और अन्य ने इस फ्लाइट को ढूंढने का अभियान शुरू किया। शुरूआती जांच में पता चला कि ये प्लेन हिंद महासागर में जाकर कहीं गिर गया है। जिसके बाद सभी देशों ने कई दिनों तक हिंद महासागर को छान मारा लेकिन किसी के हाथ एक सुई तक का भी सुराग नहीं मिला।

हिंद महासागर में जहाज का कोई सबूत नहीं मिलने के बाद इसे ऑस्ट्रेलिया के आसपास साउथ इंडियन महासागर में भी ढूंढा गया लेकिन तब भी इस जहाज (Plane accident) की कोई खबर नहीं मिली। सभी देशों ने इस जहाज के लिए सारी उम्मीदें छोड़ दी थी, कई देशों ने तो सर्च अभियान भी रोक दिया था क्योंकि अभी तक इस अभियान पर लाखों करोड़ों डॉलर खर्च हो चुके थे और हाथ कुछ भी नहीं लगा था।

प्लेन आज भी बना हुआ है एक रहस्य

Plane Accident
Plane Accident

घटना के करीब 1 साल बाद यानी की जुलाई 2015 में एक छोटे से टापू रीयूनियन पर इस प्लेन का एक छोटा सा हिस्सा मिला जिसके बाद ये माना गया कि प्लेन क्रेश (Plane accident) हुआ था। लेकिन प्लेन क्रेश कैसे हुआ और क्यों प्लेन को उल्टी दिशा में मोड़ा गया, क्या प्लेन हाइजेक हुआ था या फिर ये कोई सोची समझी साजिश थी ऐसे तमाम सवालों के जवाब अभी भी किसी के पास नहीं थे।

हालांकि 2018 के बाद मलेशिया ने दावा किया कि उसे प्लेन के पांच और टुकड़े मिल गए हैं और भविष्य में वो इसके संबंध में पूरी रिपोर्ट पब्लिश करेंगे। हालांकि अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। ये प्लेन आज भी राज बना हुआ है। आज तक कोई भी पता नहीं लगा पाया है कि आखिर प्लेन के साथ हुआ क्या था और इतने बड़े प्लेन के छोटे छोटे टुकड़े कैसे हो गए।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply