DharamIndia

जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पुरुष अपनी पत्नी से कभी न कहें ये बात, वरना लाइफ बन जाएगी नर्क.

जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पुरुष अपनी पत्नी से कभी न कहें ये बात, वरना लाइफ बन जाएगी नर्क.

Chanakya Niti: अपनी सटीक भविष्यवाणी और जीवन की सफलता का राज बताने वाले आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में समाज, जीवन व्यापार, सेहत, पैसा, रिश्ता सहित कई चीजों पर खुलकर बात करना पसंद किया है। उनकी नीतियों में इस तरह की तमाम चीजों से रूबरू हुआ जा सकता है। कहा जाता है कि अगर कोई शख्स चाणक्य की नीतियों पर सही तरीके से अमल कर ले तो उसका जीवन सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

अपनी नीतियों में चाणक्य ने रिश्तों पर खुलकर बात करना पसंद किया है। खासकर उन्होंने महिलाओं और पुरुष के बीच रिश्ते के ऊपर गहराई से चर्चा की है और शायद इसलिए चाणक्य की बात आज भी समाज में प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी नीति में बताया है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिसे भूलकर भी पति को पत्नी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर उसका रिश्ता कमजोर दिखने लगता है। चाणक्य अपनी नीति में कौन सी बातों का जिक्र कर रहे हैं आईए जानते हैं विस्तार से।

चाणक्य के मुताबिक पति और पत्नी सुख और दुख में एक दूसरे के साथ ही होती है लेकिन इसके बावजूद भी जिंदगी में कुछ ऐसी बातें हैं जिस व्यक्ति को हमेशा अपने दिल में छुपा कर ही रखनी चाहिए। उसे किसी के साथ भी कुछ बातें शेयर नहीं करना चाहिए नहीं तो भविष्य में महंगा पड़ सकता है।

पत्नी को दान के बारे में कभी न कहें

चाणक्य ने बताया है कि मानव को अपने जीवन में दान करते रहना चाहिए इससे मां लक्ष्मी खुश होती है दान का महत्व बहुत ज्यादा है। हालांकि इसे गुप्त रूप से करना चाहिए। उन्होंने बताया है कि जब भी कोई व्यक्ति दान करता है तो उसे अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि अगर आप अपनी पति को दान के बारे में बताएंगे तो वह आपको बुरा भला कह सकती है।

पत्नी के सामने अपने अपमान का जिक्र न करें

इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि कभी भी आप अपने अपमान का जिक्र अपनी पत्नी के साथ ना करें। पूर्व में अगर किसी व्यक्ति ने आपका अपमान किया है तो आप इस बात की जानकारी कभी भी अपनी पत्नी के साथ साझा ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो वह लड़ाई झगड़े के समय आपको ताना मार सकती है।

पत्नी को खुद की कमजोरी न बताएं

इसके अलावा एक पति को अपनी पत्नी के साथ खुद की कमजोरी कभी भी साझा नहीं करनी चाहिए। चाणक्य ने कहा है कि अगर आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी का पता लग गया तो वह आपसे कुछ भी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी का उपयोग कर सकती है। इसलिए भूल कर भी पत्नी को अपनी कमजोरी ना बताएं इसके अलावा अन्य व्यक्ति को भी अपनी कमजोरी के बारे में अवगत ना कराएं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply