Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

जीभ का रंग खोलेगा आपकी सेहत का राज, नीला रंग है खतरे का निशान…

जीभ का रंग खोलेगा आपकी सेहत का राज, नीला रंग है खतरे का निशान…
जीभ का रंग खोलेगा आपकी सेहत का राज, नीला रंग है खतरे का निशान…

Tongue Colour: कभी आपने सोचा है कि जब भी आपकी तबीयत खराब होती है, तो डॉक्टर से चेकअप करवाते समय वो आपसे जीभ दिखाने को बोलते हैं। ऐसा क्यों होता है, आखिर जीभ कैसे बताती है आपकी सेहत के बारे में। जीभ का रंग आपके शरीर की कई बीमारियों का राज खोलता है। जैसे पीली त्वचा और पीली आंखें देखकर पीलिया का अंदाजा लगाया जाता है, ठीक वैसे ही जीभ के रंग से भी आप स्वस्थ हैं या नहीं, इस बात का पता लगाया जाता है। जीभ का अलग-अलग रंग अलग-अलग बीमारियों के बारे में आपको संकेत देता है। ताकि थोड़ा भी लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके आगे का इलाज शुरू करवाया जा सके। चलिए हम आपको बताते है कि घर बैठे कैसे जीभ से पता लगाएं आप बीमार हैं या नहीं।

जीभ के रंग खोलेंगे बीमारी का राज

जीभ पर सफेद दाग-धब्बे

अगर आपकी जीभ पर सफेद दाग-धब्बे दिखाई देते हैं तो ये यीस्ट इंफेक्शन का संकेत होता है। यीस्ट इंफेक्शन अक्सर बच्चों या बूढ़ों में होता है। सफेद जीभ डिहाइड्रेशन की समस्या को भी दर्शाता है। ल्यूकोप्लाकिया में भी जीभ सफेद रंग की दिखती है। हालांकि, यह जीभ की ही एक बीमारी है। यह बीमारी ज्यादा घातक नहीं होती है।

काली रंग की जीभ

अगर आपको अपनी जीभ का रंग काला दिखाई दे रहा है तो यह खतरनाक है। काली जीभ गले के इंफेक्शन या बैक्टीरिया का संकेत है। ज्यादा दवाओं के सेवन से भी जीभ काली हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों की भी जीभ का रंभ भी काला होता है। काले रंग की जीभ कैंसर के मरीजों की भी हो सकती है। इसके अलावा पेट के अल्सर में भी जीभ का रंग काला दिखता है।

जीभ का पीला रंग

हालांकि, पीले रंग की जीभ का सीधा-सीधा इशारा पीलिया की तरफ होता है, मगर यह एक शुरुआती संकेत है। पीली जीभ दिखते ही आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि पीलिया एक गंभीर बीमारी है। यह अंदर से धीरे-धीरे शरीर को खोखला करना शुरू कर देती है। कुछ मधुमेह के मरीजों में भी पीली जीभ देखी जाती है।

नीले रंग की जीभ है घातक

नीले रंग की जीभ को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि जीभ का नीला रंग हार्ट हेल्थ की ओर इशारा करता है। अगर आपका हार्ट सुचारू रूप से या स्लो ब्लड पंप करता है तो जीभ का रंग नीला दिखाई देता है। नीले रंग की जीभ को मामूली समझकर नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हार्ट की समस्या एक गंभीर समस्या है।

Tongue Colour

फीके रंग की जीभ

जीभ का बिल्कुल फीका या हल्का गुलाबी रंग शरीर में खून की कमी की ओर इशारा करता है। इससे एनीमिया, विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। इस केस में भी आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

स्वस्थ जीभ कैसी होती है?

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिस जीभ का रंग हल्की सफेद परत के साथ गहरे गुलाबी रंग की होती है, और जिसपर कोई भी दाग या दाने नहीं होते हैं, वैसी जीभ स्वस्थ होती है। जीभ में नमी की कमी भी बीमारी का संकेत है।

कैसे देखें जीभ का रंग?

जीभ का रंग देखने के लिए आप एक शीशे में सूरज की किरणों में खड़े होकर देखना होगा। प्राकृतिक रोशनी में जीभ का रंग सही से दिखेगा।

Leave a Reply