दोनों हाथ नहीं फिर भी कुशलता से बना रहा चाउमीन

हम आए दिन कई हट्टे-कट्टे और सही-सलामत लोगों को बेरोजगार घूमते या भीख मांगते देखते हैं। लेकिन यह दिव्यांग शख्स खुद्दार निकला। इसे घर बैठ मुफ़्त की रोटियां नहीं तोड़ना है। न ही किसी से भीख में पैसे लेने है। ये तो मेहनत कर अपना पेट पालना चाहता है। इसके अंदर की लगन और जज्बा देख लोग इसके फैन बन रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों चाउमीन बनाता एक दिव्यांग शख्स बड़ा वायरल हो रहा है। इस शख्स का एक हाथ तो बिल्कुल भी नहीं है। वहीं दूसरा हाथ भी आधा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद वह बड़ी कुशलता के साथ ठेले पर चाउमीन बना रहा है। वह अपने आधे अधूरे हाथ से ही सारे सॉस डालता है और चाउमीन को कढ़ाई में हिलाता है।

दिव्यांग शख्स का जज्बा देख खुश हुए लोग

इस शख्स को इस तरह काम करता देख दिल गदगद हो जाता है। हम भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि हार न मानी जाए और कोशिश की जाए तो हर मुसीबत का हल है। हम हर कठिन हालातों से बाहर निकल सकते हैं। ये दिव्यांग शख्स इसका जीता जागता उदाहरण है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

समाज में कुछ लोग दिव्यांगों के प्रति हिन भावना भी रखते हैं। उन्हें वह मान सम्मान नहीं देते हैं। उनके हाथ का बना कुछ खाते नहीं है। उनसे दूर रहते हैं। ये सभी चीजें गलत हैं। वे भी समाज का हिस्सा है। उन्हें भी बाकी लोगों के समान ट्रीट करना चाहिए।