Ajab GazabIndiaTrendingViral

नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसा गंदा, मच गया हंगामा..

नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसा गंदा, मच गया हंगामा..
नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसा गंदा, मच गया हंगामा..

छपरा। नशे की हालत में शादी करने जाना दूल्हे को भारी पड़ गया। दूल्हा नशे की हालात में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। मंडप पर पहुंचते ही उसके पैर लड़खड़ाने लगे। उसने दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें भी करना शुरू कर दिया। इसके बाद शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की शादी सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की पुत्री कुमारी पूजा के साथ तय हुई थी। दरवाजे पर बारात भी आई और बारातियों का स्वागत भी हुआ। देर रात शादी की रस्म शुरू हुई।

दूल्हा नशे की हालत में शादी करने मंडप में पहुंचा। सिंदूरदान के समय उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। नशे का सुरूर उसके सिर चढ़ा हुआ था। यह देख दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दूल्हे से थोड़ी अलग हो गई।

आरोप है कि दूल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत भी शुरू कर दी। दुल्हन को यह नागवार गुजरा और उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने समझाया बुझाया। इसको लेकर पंचायत भी बैठी फिर भी बात बनी नहीं। दुल्हन का कहना है कि जो अभी से ही नशे की हालत में हो, ऐसे व्यक्ति के बीच कैसे रिश्ता निभेगा। इसलिए सोच समझकर कर यह निर्णय लिया है कि वह उसके साथ नहीं जाएगी।

बाद में घरवालों ने भी बेटी के फैसले का साथ दिया। जब मामला नहीं सुलझा तो दूल्हे और उसके भाई को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। उपहार स्वरूप दिये गए सामान को वापस करवाने की बात कही गई। नतीजतन बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

Leave a Reply