DharamIndia

परिवार की सेहत कभी नहीं होगी खराब, इस दिशा में रखें खाना बनाते समय अपना चूल्हा.

वास्तु में महिलाओं को किचन में खाना बनाने की सही दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। सही दिशा में मुह करके यदि खाना बनाया जाए तो परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बीमारी भी कम होती है। कई बार हम मोडर्न व अपनी सुविधा के अनुसार कही भी किचन बनवा लेते हैं, लेकिन ये गलत है। यदि वास्तु का ध्यान में रखकर खाना ना बनाया जाए तो परिवार को हमेशा बीमारी घेरे रहती है। आइए आपको बताते हैं रसोई यानी किचन और घर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में..

इस दिशा में मुंह करके बनाएं खाना

 1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाते समय अपना मुंह हमेशा पूर्व दिशा में रखें, इससे किचन का वास्तु ठीक रहता है और परिवार के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है।

 2. दश्रिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके अगर खाना बनाया जाए तो ये घर में कलह की वजह तो बनता ही है, इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी खराब होने लगती है।

3. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

 4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा रहता है।

5. जो महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं, वे कभी भी स्वस्थ नहीं रहती हैं, उन्हें कोई न कोई रोग लगा ही रहता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply