Ajab GazabIndia

पाकिस्तान में सिख महिला को बंधक बनाकर 9 महीनें तक किया ऐसा घिनौना काम, पूरी वारदात सुनकर

पाकिस्तान में सिख महिला को बंधक बनाकर 9 महीनें तक किया ऐसा घिनौना काम, पूरी वारदात सुनकर

 

पाकिस्तान में सिख महिला को बंधक बनाकर 9 महीनें तक किया ऐसा घिनौना काम, पूरी वारदात सुनकर

Pakistan Sikh Women: पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा भारत को मानवाधिकारों का पाठ पढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन हमारा पड़ोसी देश खुद मानवाधिकारों की परवाह नहीं करता। दरअसल ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि कई बार पाकिस्तान से कुछ ऐसी वारदातें सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मशार कर देती है। हाल ही मे 14 अगस्त को पाकिस्तान में  बेल्जियम की एक महिला से गैंगरेप की खबर आई थी। हैवानों ने उस महिला को बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। इस घटना के कारण दुनिया भर में पाकिस्तान की खूब किरकिरी हुई थी। तो वहीं अब ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि पाकिस्तान (Pakistan Sikh Women) के हैवानों ने एक सिख महिला के साथ 9 महीनें तक दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं।

Pakistan Sikh Women
Pakistan Sikh Women

पाकिस्तान के पंजाब में एक सिख महिला के साथ नौ महीने तक दुष्कर्म (Pakistan Sikh Women) किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो लोगों ने 40 साल की सिख महिला को अगवा कर लिया और उसके साथ 9 महीने तक गैंगरेप किया। घटना पंजाब के फैसलाबाद इलाके की है। आरोपियों ने महिला के नाबालिग बेटे को भी बंधक बना लिया था। हाल ही में पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और दोनों मां-बेटे को सुरक्षित बचा लिया। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है।

बेटे को बंधक बनाकर महिला को किया मजबूर

Pakistan Sikh Women
Pakistan Sikh Women

फैसलाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले (Pakistan Sikh Women) पर बात करते हुए बताया कि यह सिख महिला ननकाना साहिब की रहने वाली है। उसे दो भाइयों, खुर्रम शहजाद और किज शहजाद, ने बंधक बना लिया था। इन दोनों ने बारी-बारी से 9 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस दौरान बताया गया है कि पीड़ित महिला का तलाक हो चुका था और उसकी एक सहेली ने कुछ साल पहले उसे खुर्रम से मिलवाया था। पिछले साल दिसंबर में, महिला ने खुर्रम से अपने नाबालिग बेटे को ननकाना साहिब से फैसलाबाद में अपनी बहन के घर छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन खुर्रम ने लड़के को बंधक बना लिया और महिला को अपने घर आने के लिए मजबूर किया। इसके बाद, दोनों को बंधक बना लिया गया और 9 महीने तक लगातार महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने दो हैवानों को किया गिरफ्तार

Pakistan Sikh Women
Pakistan Sikh Women

पुलिस ने बताया कि महिला के रिश्तेदार की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। 14 अगस्त को पुलिस ने खुर्रम के घर पर छापा मारकर महिला और उसके बेटे को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि बलात्कार का विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। यह घटना बेल्जियम की एक महिला के साथ रेप की खबर के बाद इंटरनेशनल मीडिया में भी सुर्खियों में है। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply