Ajab GazabIndiaTrendingViral

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा….

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा….
पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा….

अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए निवेश हेतु पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम जिसे TD स्कीम भी कहते हिं, एक सुरक्षित व भरोसेमंद निवेश विकल्प है जो आपको गारंटीड ब्याज व रिटर्न देता है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में, आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं।

इस पोस्ट में जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा, और इसकी ब्याज कैसे कैलकुलेट होती है –

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की TD स्कीम पर वर्तमान में 7.5% सालाना ब्याज (Interest) मिल रहा है। तो इस हिसाब से अगर आप 50,000 रुपये 5 साल के लिए जमा करते हैं, तो आपको कुल 72,497 रुपये मिलेंगे। इसमें जमा राशि के साथ-साथ 22,497 रुपये ब्याज राशि भी शामिल है।

(TD) टाइम डिपोजिट स्कीम की ब्याज दरें 2024 –

एफडी का समयब्याज दरें, समय अनुसार
1 साल पर6.90% सालाना
2 साल पर7.00% सालाना
3 साल पर7.00% सालाना
5 साल पर7.50% सालाना

50000 की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?

इस समय 1 साल के लिए FD पर पोस्ट ऑफिस में ब्याज दर 6.9 प्रतिशत सालाना चल रही है। तो इस हिसाब से आपको 50000 का 1 साल में 7081 रुपये ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट क्या है?

इस योजना को आप फिक्स डिपॉजिट यानी FD तरह देख सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आप इस योजना के तहत 1, 2, 3, 4 व 5 साल के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें आपको सुरक्षित और फिक्स ब्याज दरें देखने को देखने को मिल जाती हैं।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपोजिट अकाउंट के महत्वपूर्ण नियम –

  • 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस खाते को खोल सकता है।
  • नाबालिग के लिए, अभिभावक खाता खोल सकता है।
  • एक व्यक्ति एक या अधिक खाते खोल सकता है।
  • संयुक्त खाते भी खोले जा सकते हैं।
  • न्यूनतम जमा राशि ₹1000 है।
  • जमा राशि ₹100 के गुणकों में होनी चाहिए।
  • जमा राशि चेक, डिमांड ड्राफ्ट, या नकद द्वारा जमा की जा सकती है।
  • ब्याज दर तिमाही आधार पर बदलती रहती है।
  • ब्याज जमा राशि और जमा अवधि पर निर्भर करता है।
  • न्यूनतम जमा अवधि 1 वर्ष है।
  • अधिकतम जमा अवधि 5 वर्ष है।
  • जमा अवधि के दौरान जमा राशि को वापस नहीं लिया जा सकता है।

इसके आलावा भी कुछ नियम और भी हो सकते हैं। खाता खोलने व निवेश करने से पहले सभी जानकारी जरुर ले लें।

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट कितने साल में दोगुना हो जाता है?

FD में आपका पैसा लगभग 10.43 साल में दोगुना हो जाएगा। ध्यान दें कि वास्तविक ब्याज दर थोड़ी बहुत बदल सकती है, इसलिए दोगुना होने का सटीक समय भी थोड़ा अलग हो सकता है।

Leave a Reply