Ajab GazabIndia

प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ, दिल्ली में चल रहा था ये खेल, ऐसे हुआ खुलासा

प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ, दिल्ली में चल रहा था ये खेल, ऐसे हुआ खुलासा

पिछले कुछ सालों में साइबर ठगी के मामल तेजी से सामने आ रहे हैं साइबर नए नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंस लेते हैं और फिर लाखों रुपये का चूना लगा देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है। हरियाणा के रहने वाले दो युवक सोशल मीडिया पर नौकरी के प्रचार की आडं में गलत काम कर रहे थे। दोनों आरोपी महिलाओं की की तस्वीरों से प्रचार बनाते थे। प्रचार में लिखा रहता था कि यह महिला निसंतान है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं इसका क्या मतलब होता था।

साइबर ठग (Cyber ​​Thug) अक्सर डर या लालच दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे ही लाखों की कमाई का लालच देकर ठगी करने वाले दो लड़कों को पकड़ा गया है। दरअसल, बहुत लोग इंटरनेट पर नौकरी खोजते हैं।

हरियाणा (Haryana News) के नूंह के रहने वाले इरशाद और एजाज ने इसी बात का फायदा उठाया। दोनों सोशल मीडिया पर जॉब ऑफर का प्रचार दिखाने लगे। लेकिन वो एक ऐसी नौकरी देने की बात कर रहे थे जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जालसाज महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपए देने का वादा कर रहे थे।

प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ
फर्जी नौकरी का प्रचार चलाने वाले इरशाद और एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दोनों आरोपी महिलाओं की तस्वीरों से प्रचार बनाते थे। प्रचार में लिखा रहता था कि यह महिला निसंतान है। इसके बच्चे नहीं हो रहे। इसे प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपए मिलेंगे। फिर आरोपी यह प्रचार सोशल मीडिया (social media) मंच जैसे फेसबुक (Facebook) आदि पर चलाया करते थे। अलग-अलग प्रचार में अलग-अलग महिलाओं की तस्वीर इस्तेमाल की जाती थीं। यह सभी तस्वीरें फर्जी थीं।

और ठगी का गंदा खेल
महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों की कमाई के बारे में देखते ही कई लोग जालसाजों के चंगुल में फंस जाते थे। वह लिंक के माध्यम से ठगों से संपर्क करते थे। पुलिस ने बताया कि जब कोई शख्स उनसे संपर्क करता था तब वो रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे लेते थे। इतना ही नहीं, वो एक फॉर्म भरने के नाम पर भी पैसों की ठगी करते थे। लोगों से पर्याप्त पैसे ऐंठने के बाद जालसाज उन्हें ब्लॉक कर देते थे।

जानकारी के मुताबिक, इरशाद और एजाज हरियाणा के नूंह के रहने वाले हैं। दोनों यह फर्जी प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया करते थे। इसके लिए उन्होंने फेक अकाउंट (fake account) भी बनाया था। लोगों को ठगने के बाद वे उनसे संपर्क तोड़ देते थे। दोनों के पास चार से अधिक फेसबुक का फेक अकाउंट (Fake account of Facebook) था। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply