Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

बच्चा नहीं होने पर पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, फिर जो हुआ…

बच्चा नहीं होने पर पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, फिर जो हुआ…

कहते हैं कि पति पत्नी के रिश्ते को निभाने के लिए उनके बीच प्यार और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। अक्सर देखा गया है छोटी छोटी गलतियों की वजह से रिश्ते में दरार आ जाती है और फिर अफेयर शुरू हो जाता है। यूपी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला को बच्चा नहीं होने पर वह अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ फरार हो गई। आइए जानते हैं पूरी कहानी – 

बच्चा नहीं होने पर पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, फिर जो हुआ…

आए दिन लव अफेयर के मामले सामने आते रहते हैं। यूपी (UP News) से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  बच्चा न होने पर एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी (Love Story) के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि वह पत्नी से डरा और सहमा हुआ है। पुलिस ने महिला समेत उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिये क्या है पूरा मामला- 

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के एक निवासी ने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि उसकी शादी 2016 में मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी के बाद से दोनों से कोई संतान नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उसके किसी और के साथ भी संबंध हैं। बच्चे न होने के कारण पत्नी दूसरी शादी करना चाह रही थी।

आशिक के साथ फरार हुई शादीशुदा महिला- 

इस दौरान एक युवक भी पत्नी से मिलने आता था, जिसे पत्नी अपना रिश्तेदार बताती थी। इसी बात को लेकर मेरी पत्नी से बहस हो गई। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। फिर पत्नी मार्च में ससुराल आई और अपने कपड़े और गहने ले गई। इस पर उसे शक हो गया और वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे बांदा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी उसी युवक के साथ भागने की योजना बना रही है, जो उससे मिलने आता था।

‘पत्नी और प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज’

पत्नी उसी युवक के साथ भागने की फिराक में थी। इसके बाद पीड़ित ने मौके से ही 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी मोनी निषाद आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply