Ajab GazabIndia

बलात्कारियों के लिए यहां बना कड़ा कानून, नपुंसक बनाने के लिए लगाए जा रहे इंजेक्शन.

बलात्कारियों के लिए यहां बना कड़ा कानून, नपुंसक बनाने के लिए लगाए जा रहे इंजेक्शन.

बलात्कारियों के लिए यहां बना कड़ा कानून, नपुंसक बनाने के लिए लगाए जा रहे इंजेक्शन.

रेपिस्ट के लिए कड़ा कानून बन चुका है जिसके तहत उन्हें नपुंसक बनाने के लिए इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। यह देश कजाकिस्तान में नाबालिग से रेप के दोषी लोगों को जबरन नपुंसक बनाया जा रहा है।

हाल ही में कजाकिस्तान में 16 साल से कम उम्र की एक लड़की के रेप के दोषी शख्स को न सिर्फ 15 साल जेल की सजा दी गई बल्कि उसे इंजेक्शन देकर नपुंसक भी बना दिया गया। अब इस शख्स ने जबरन नपुंसक बनाए जाने के कानून का विरोध किया है और कहा है कि इसकी वजह से उसे चलने में भी मुश्किल हो रही है और तेज दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

इंजेक्शन के जरिए नपुंसक बनाए गए शख्स ने कहा है कि वह अपने सबसे बुरे दुश्मन के लिए भी ऐसा सजा की कल्पना नहीं करता।

उसने यह भी कहा है कि इस पर रोक लगनी चाहिए और वह सजा पूरी करने के बाद अपना परिवार और बच्चा चाहता है।

कजाकिस्तान में एक नया कानून बनाया गया था। इस कानून में नाबालिग लड़कियों से रेप करने वाले अपराधियों को आजीवन नपुंसक बनाए रखने का प्रावधान किया गया। इसके लिए अपराधियों को एक अंतराल के बाद इंजेक्शन दिए जाने की बात कही गई थी। कजाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि बीते 2 साल में 11 ऐसे अपराधियों को नपुंसक बनाया गया।

कैंसर के इलाज के लिए तैयार Cyproterone नाम के स्टेरॉयडल एंटी-एंड्रोजेन दवा के इस्तेमाल से यहां अपराधियों को नपुंसक बनाया जा रहा है। कजाकिस्तान की सरकार ने यह भी कहा था कि बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा करने वाले 88 अपराधियों को नपुंसक बनाने के लिए बजट को भी मंजूरी दे दी गई है।

दोस्तों आपको क्या लगता है हमारे भारत देश में भी ऐसे दरिंदो के लिए कुछ इसी तरह की सजा होनी चाहिए या नहीं ? कमेंट करके जरूर बताएं। 

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply