Ajab GazabIndia

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान में बिगड़ सकते हैं हालात!, हजारों लोगों ने इस्लामाबाद की ओर निकाला मार्च

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान में बिगड़ सकते हैं हालात!, हजारों लोगों ने इस्लामाबाद की ओर निकाला मार्च

 

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान में बिगड़ सकते हैं हालात!, हजारों लोगों ने इस्लामाबाद की ओर निकाला मार्च

Imran Khan Supporters Marched To Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के हजारों समर्थक आज फिर सड़कों पर उतर रहे हैं। उनके हजारों समर्थक खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब जैसे प्रांतों से इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। इन समर्थकों ने आज दोपहर 3 बजे रैली निकालने का फैसला किया है। इस रैली का नेतृत्व खैबर पख्तूनख्वा के CMअली अमीन गंडापुर करेंगे।इस्लामाबाद प्रशासन ने इस रैली के लिए जारी की गई एनओसी रद्द कर दी है, जिससे तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान पंजाब सरकार ने इन लोगों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दी है। पंजाब में किसी भी तरह की राजनीतिक सभा पर भी रोक है। पिछले कई महीनों से इमरान खान की पार्टी PTIके समर्थक इस्लामाबाद में रैली की इजाजत मांग रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में 22 अगस्त को एकत्र होने का निर्णय लिया गया। इस रैली के लिए खैबर पख्तूनख्वा से हजारों लोग आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने इस्लामाबाद के प्रवेश बिंदुओं पर बड़े-बड़े कंटेनर लगा दिए हैं।

प्रशासन की सख्ती से हालात बिगड़ने की आशंका

अगर इन लोगों पर कोई लाठीचार्ज या बल प्रयोग किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। इससे पहले पिछले साल 9 मई को जब इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था तो पूरे पाकिस्तान में हिंसा भड़क गई थी। यहां तक ​​कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमले किये गये। उस मामले में PTIके कई नेता अभी भी जेल में हैं। इमरान खान खुद जेल में हैं। इससे पहले रमजान के दौरान इस्लामाबाद प्रशासन ने PTIको रैली आयोजित करने की इजाजत दी थी। तब PTIने कहा था कि हमारे कार्यकर्ता मस्जिदों में व्यस्त हैं।

खैबर पख्तूनख्वा से बढ़ती हजारों की भीड़

इमरान खान समर्थकों ने इस्लामाबाद के तरनोल में इकट्ठा होने का फैसला किया है। आपको बता दें कि पहले प्रशासन ने 31 जुलाई की रैली के लिए एनओसी जारी की थी, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी अभी भी सत्ता में है। उनका वहां अच्छा प्रभाव भी है और इमरान खान खुद एक पठान हैं और मूल रूप से खैबर के रहने वाले हैं।

ऐसे में हजारों लोग वहां से इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार को डर है कि आज बड़ा हंगामा हो सकता है। गौरतलब है कि इमरान खान की सरकार जाते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर पीएम के तौर पर मिले उपहारों के गबन समेत कई मामले चल रहे हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply