Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, फिर…

बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, फिर…
बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, फिर…

महाराजगंज। यूपी के महाराजगंज में एक ससुर ने अपनी बहू को देवर संग रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुर ने दोनों को टोका और उलाहना दिया तो दोनों ने गुस्‍से से बेकाबू हो गए। उन्‍होंने मिलकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी। घायल ससुर को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। ससुर ने थाने पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह घटना महाराजगंज के श्‍यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला का पति कमाने के लिए विदेश गया है। महिला अपने तीन बच्‍चों के साथ ससुराल में रहती है। इधर, महिला का घर पर अक्‍सर आने वाले पति के मामा के लड़के से अफेयर हो गया। मामा का लड़का कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का है।

पिटाई के शिकार ससुर का कहना है कि जब उनके साले का बेटा बार-बार घर आने लगा तो उन्‍हें कुछ शक हुआ। उन्‍होंने लड़के के घर आने-जाने पर रोक लगा दी। तब एक दिन बहू डॉक्‍टर के यहां जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। ससुर को शक था इसलिए उन्‍होंने बहू का पीछा किया। ससुर का कहना है कि उन्‍होंने अपनी बहू को अपने ममेरे देवर के संग रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा। उन्‍होंने दोनों को उलाहना दिया और भाभी-देवर के रिश्‍ते की पवित्रता का अहसास कराना चाहा। इस पर बहू और उसका प्रेमी गुस्‍से से बेकाबू हो गए। उन्‍होने मिलकर उन्‍हें पीट दिया।

Leave a Reply