IndiaTechnology

महंगी Royal Enfield से काफी सस्ती है Jawa 42 Bobber, ऑफर में खरीदें खूबसूरत बाइक

Jawa 42 Bobber: अगर आपकी योजना एक क्रूजर बाइक खरीदने की है। लेकिन कम बजट होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो इस रिपोर्ट को खासकर हमने आपके लिए ही तैयार किया है। क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको क्रूजर बाइक सेगमेंट की एक ऐसी बाइक के बारे में जानकारी देंगे। जिसे अपने लुक और परफॉरमेंस के लिए लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Jawa 42 Bobber की जानकारी

क्रूजर बाइक की जब भी बात होती है तो सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की बाइक का नाम आता है। लेकिन जावा की क्रूजर बाइक भी बाजार में काफी पसंद की जाती है। कंपनी की बाइक जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) क्रूजर सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। इस बाइक को रेट्रो लुक में डिज़ाइन किया गया है और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए आधुनिक फीचर्स दिया गया है।

Jawa 42 Bobber इंजन डिटेल्स

इस क्रूजर बाइक में आपको 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 32.74 Ps पावर और 29.92 Nm टॉर्क पैदा करने की है। कंपनी की इस बाइक में आपको आधुनिक ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। इसके माईलेज की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 30.56 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं।

Jawa 42 Bobber कीमत की जानकारी

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) क्रूजर बाइक सेगमेंट की काफी पॉपुलर बाइक है। जिसे बाजार में लगभग 2.25 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। अगर आपको इसे इतने रुपये खर्च करके खरीदने में परेशानी हो रही है। तो आप इसके सेकेंड हैंड मॉडल को भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि पुरानी टू व्हीलर की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट पर इस बाइक के सेकेंड हैंड मॉडल को काफी कम कीमत में सेल किया जा रहा है।

सेकेंड हैंड Jawa 42 Bobber पर ऑफर

आप सेकेंड हैंड जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक को Olx वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यहाँ पर इस क्रूजर बाइक के 2020 मॉडल को सेल किया जा रहा है। इस बाइक को अच्छी तरह से मेंटेन करने रखा गया है और 32,000 किलोमीटर तक चलाया गया है। अगर आपको यह बाइक चाहिए तो जान लीजिए कि यहाँ से यह आपको 80,000 रुपये की कीमत पर मिल सकती है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply