Ajab GazabIndia

महिलाओं की कब्रें खोदकर करता था लाशों का बलात्कार, मोहम्मद सलीम रंगे हाथों गिरफ्तार

महिलाओं की कब्रें खोदकर करता था लाशों का बलात्कार, मोहम्मद सलीम रंगे हाथों गिरफ्तार

महिलाओं की कब्रें खोदकर करता था लाशों का बलात्कार, मोहम्मद सलीम रंगे हाथों गिरफ्तार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कराची पुलिस ने शुक्रवार (9 अगस्त) को एक हैरान कर देने वाले मामले में 40 वर्षीय व्यक्ति को अरेस्ट किया। जिसने कराची के कोरंगी कब्रिस्तान में हाल ही में दफनाई गई कब्रों को खोदकर उसमे दफ़न मृत महिलाओं के साथ बलात्कार किया।

बता दें कि, शवों के साथ यौन संबंध बनाना नेक्रोफीलिया कहलाता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिलाओं की चार कब्रों को अपवित्र किया और उनके शवों का यौन शोषण किया। स्थानीय लोगों ने उसे हाल ही में दफनाई गई 55 वर्षीय महिला की कब्र को अपवित्र करते हुए पकड़ा। पुलिस को सौंपने से पहले उन्होंने उसकी पिटाई की।

 

 

 

पाकिस्तानी क्राइम रिपोर्टर ताहिर अब्बास ने आरोपी की पहचान सलमान वहीद के रूप में की है, वहीं, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में उसे मोहम्मद सलीम भी कहा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बाग कोरंगी कब्रिस्तान से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और यौन शोषण तथा महिलाओं की कब्रों को अपवित्र करने की चौंकाने वाली कहानी बताई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम/सलमान महिलाओं की ताजा कब्रों को निशाना बनाता था, शवों को खोदकर निकालता था और बलात्कार करता था। एक बयान में, कोरंगी पुलिस ने कहा कि आरोपी को बाग-ए-कोरंगी कब्रिस्तान में ‘बलात्कार के आरोप में’ गिरफ्तार किया गया था।

मृतक महिला के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, अवामी कॉलोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 297 (कब्रिस्तान आदि पर अतिक्रमण), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, उसने गुरुवार शाम को अपनी मां को कब्रिस्तान में दफनाया था। रात करीब 10:30 बजे उसे पता चला कि आरोपी ने कब्र खोद दी है और शव के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। FIR में कहा गया है कि आरोपी को जघन्य अपराध करने के लिए इमरजेंसी लाइट का इस्तेमाल करते हुए पाया गया।

 

 

 

 

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं के दफनाने पर नजर रखता था और रात के समय वह कब्र खोदकर मृतकों के खिलाफ जघन्य अपराध करता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को 8 साल पहले भी कोरंगी के एक कब्रिस्तान में इसी तरह के अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2016 में, उसे कोरंगी नंबर 01 के एक कब्रिस्तान से स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। इस बीच, पुलिस सर्जन सुम्मैया सैयद ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर लाया गया था। इसके अलावा, मृतक पीड़िता के शव को कब्र से निकाला गया और पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस की निगरानी में मृतक महिला के बेटे से DNA सैंपल भी एकत्र किए गए। मृतक महिला के परिजनों ने बाद में उसके शव को फिर से दफना दिया।

इससे पहले 22 जून को लाहौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। दफ़नाने के कुछ ही घंटों बाद तीन महीने के बच्चे का शव कब्र से गायब हो गया । यह भयावह घटना लाहौर के मियानी साहिब कब्रिस्तान में हुई। बच्चे के पिता अब्दुल रहमान ने अगले दिन पाया कि बच्चे का शव कब्र से गायब है, बाहर कफ़न पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में एक सुरक्षा गार्ड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया । एफआईआर के अनुसार, यह घटना इसी साल 23 अप्रैल को हुई थी। बता दें कि पाकिस्तान में इस तरह का ये पहला या दूसरा मामला नहीं है, पड़ोसी मुल्क में नेक्रोफीलिया के अनेक मामले सामने आए हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply