Ajab GazabIndia

मोदी सरकार लगाएगी हैटट्रिक, अब तक दो सर्वे में NDA 400 पार!.

मोदी सरकार लगाएगी हैटट्रिक, अब तक दो सर्वे में NDA 400 पार!.

 Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live Today : लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल परिणाम के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। कई एग्जिट पोल एनडीए की वापसी की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live Today: चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्जूज चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एनडीए की लहर दिखाई दे रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत दिया गया है। इस हिसाब से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है। 4 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है। एबीपी सी वोटर ने भी एनडीए के लिए 353 से 383 सीटों का अनुमान लगाया है। वहीं एनडीटीवी के महापोल में एनडीए को 357 जीतें दी गई हैं।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 पार बताया गया है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है। इसके अलावा इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: क्या पश्चिम बंगाल में खेला कर पाएगी भाजपा

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: टुडेज चाणक्य के मुताबिक, राज्य में एनडीए को 44 फीसदी वोट शेयर के साथ 24 सीटें जीत सकती है। रिपब्लिक टीवी मैट्रीज में भाजपा को 21-25 सीटें मिल सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार, 22-26 सीटें, जन की बात 21 और 26, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, 26-31 सीटें मिल सकती है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: कांग्रेस का 11 राज्यों से पूरी तरह सफाया, NDA कर रही क्लीन स्वीप
Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान पूरा हो चुका है। अब स्कूल ऑप पॉलिटिक्स यानी SOP की तरफ से किया गया सर्वे भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। SOP का सर्वे संकेत दे रहा है कि 2024 में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं पार्टी कई राज्यों में क्लीन स्वीप भी करती नजर आ रही है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply