IndiaTechnology

राइडर के लिए Yamaha XSR 155 है परफेक्ट जानें डिटेल्स

राइडर के लिए Yamaha XSR 155 है परफेक्ट जानें डिटेल्स

दोस्तों अगर आप एक ऐसी स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं जो आपको मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ रेट्रो लुक भी दे? तो आपके लिए yamaha XSR 155 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह बाइक ना सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि इसमें दमदार इंजन और कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए आज हम इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डिज़ाइन और फीचर्स

yamaha XSR 155 आपको रेट्रो लुक्स के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण देती है। इसमें आपको क्लासिक टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, फ्लैट सीट और स्टाइलिश LED हेडलैंप मिलता है। साथ ही अलॉय व्हील्स, मस्कुलर फ्रंट, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फुल स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी इस बाइक में दिए गए हैं।

बाइकर्स को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली चीज है इसकी डुअल चैनल एबीएस (ABS) सेफ्टी फीचर। इसके अलावा इसमें फ्यूल इंजेक्शन और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो राइडिंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

इंजन और माइलेज

यामाहा XSR 155 में 155cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक हाईवे पर 52 किलोमीटर प्रति लीटर और शहर में लगभग 48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

कीमत

यामाहा XSR 155 की ऑन-रोड कीमत ₹ 1.50 लाख के आसपास है। लेकिन आप इसे ₹ 22,489 के डाउन पेमेंट के साथ भी खरीद सकते हैं। डाउन पेमेंट के बाद आपको ₹ 1,27,511 का लोन लेना होगा। 8% ब्याज दर के साथ 60 महीने की अवधि के लिए इस लोन की EMI लगभग ₹ 2,616 होगी।

यामाहा XSR 155 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक स्टाइलिश और दमदार बाइक की तलाश में हैं। इसकी रेट्रो लुक, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स इसे एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं। हालांकि, अगर आपकी बजट ₹ 1.50 लाख से कम है तो आप अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply