Ajab GazabIndia

लड़के का था साली से अफेयर तो साढ़ू को चल गया पता, अब हो गया काण्ड!.

लड़के का था साली से अफेयर तो साढ़ू को चल गया पता, अब हो गया काण्ड!.

 

जीजा-साली के कथित चक्कर में एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। मासूम का हत्यारा उसका मौसा ही निकला। हत्यारे ने पहले बच्चे को किडनैप किया, बाद में उसका मर्डर कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी शख्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मृतक छात्र आदर्श के पिता हीरालाल साह हैं। उनकी चचेरी साली की शादी मिश्रीलाल साह से हुई है। मिश्रीलाल को इस बात का शक था कि उनकी पत्नी का साढ़ू हीरालाल साह से नाजायज संबंध है। इस बात से मिश्रीलाल खफा रहता था और साढ़ू हीरालाल से बदला लेने की फिराक में रहता था।

आरोपी मौसा मिश्रीलाल ने ही मासूम आदर्श की किडनैपिंग की साजिश रची थी और उसके इस नापाक इरादे को पूरा करने में स्कूल वैन के चालक ने उसकी मदद की। ड्राइवर पिंकू उपाध्याय ने बच्चे को अगवा कर उसे उसके मौसा को सौंप दिया। पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि मिश्रीलाल साह ने इस घटना को अंजाम इसलिए दिया कि उसकी पत्नी का नाजायज संबध आदर्श के पिता यानी उसके साढ़ू के साथ है। ऐसा उसे शक था। आदर्श स्कूल गया था। उसी दिन उसका अपहरण कर लिया गया। जब वो स्कूल से घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालो में खलबली मच गई। इस मामले को लेकर आदर्श की मां ने परसौनी थाने में एक मामला दर्ज कराया। जब मामले की जांच पुलिस ने की, तब परिवार वालों के होश उड़ गए।

शव को झाड़ियों में फेंका

बालक की हत्या कर शव को शिवहर जिले के बागमती नदी पर बने डुब्बा पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में मृतक की मां ममता देवी ने घुरवार गांव निवासी भिखारी साह के पुत्र मिश्रीलाल साह, मंतुलाल साह उर्फ मिठ्ठूलाल और धनकौल निवासी गाड़ी ड्राइवर पिंकू उपाध्याय को नामजद किया था। 

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply