बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को एक 28 साल की डांस टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। डांस टीचर नव्याश्री के पति ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की ये वारदात केंगेरी में उनके घर की है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में नव्याश्री के पति किरण ए (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हत्या करने से पहले किरण ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। हत्या की वारदात के समय नव्याश्री की सहेली ऐश्वर्या भी उनके साथ ही थी। सुबह करीब 6 बजे ऐश्वर्या जब सोकर उठी तो देखा नव्याश्री का शव जमीन पर पड़ा हुआ है।। घबराकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

दोस्तों से कहा था- घर में लगता है डर
पड़ोसियों को आवाज आई तो सब इक्कठा हुए। ऐश्वर्या ने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। उसके बताये मुताबिक पुलिस ने नव्याश्री के पति किरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि किरण और नव्याश्री के बीच झगड़े होते रहते थे। किरण को नव्याश्री पर शक था। नव्याश्री को अपने घर में डर लगता था। उसने अपनी सहेलियों को इस बारे में बताया भी था। मंगलवार को नव्याश्री ने अपने दोस्तों ऐश्वर्या और अनिल से मुलाक़ात की थी। उसने उन्हें बताया कि उसे घर में डर लगता है। उस रात ऐश्वर्या, नव्याश्री के साथ उसके घर रुक गई।

रात को दोनों ने पी थी बीयर
बुधवार सुबह जब ऐश्वर्या की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके कपड़े गीले हैं। नव्याश्री वहीं पड़ी थी। पुलिस को ऐश्वर्या ने दोनों के बीच के झगड़ों के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि नव्याश्री और ऐश्वर्या ने मंगलवार रात को बीयर पी थी। इसके बाद दोनों गहरी नींद में सो गईं। सुबह करीब 5:30 बजे किरण दूसरी चाबी से घर में घुसा और नव्याश्री का गला रेत कर फरार हो गया। नव्याश्री और किरण की शादी को तीन साल हो चुके थे। किरण एक टैक्सी ड्राइवर है। उसे नव्याश्री के पर शक था।
इसे भी जरूर पढ़ें –