Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

 लालच में बाप ने 16 साल की बेटी की करवा दी 52 के बूढ़े से शादी….

 लालच में बाप ने 16 साल की बेटी की करवा दी 52 के बूढ़े से शादी….

बिहार से ये मामला सामने आया है जहाँ एक बाप ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया, 16 साल की बेटी की शादी 52 साल के शख्श से करवा दी | ककया है पूरा मामला, आइये जानते हैं 

 लालच में बाप ने 16 साल की बेटी की करवा दी 52 के बूढ़े से शादी….

बिहार के भागलपुर जिले से एक नाबालिग लड़की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहा है। इस वीडियो में दिखने वाली लड़की ने स्थानीय मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। लड़की ने लोगों को बताया है कि वो झारखंड की रहने वाली है। उसके पिता ने कर्ज की रकम चुकाने के लिए जबरन उसकी शादी अधेड़ के साथ करवा दी है। नाबालिग की उम्र महज 16 साल है। वहीं तस्वीर में दिख रहा दूल्हा 52 साल का बताया जा रहा है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि देर रात वो उसके कमरे में आता था। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। रोने-गिड़गिड़ाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। इस कहानी को सुनने के बाद लोगों की रूह कांप जा रही है। नाबालिग ने बताया कि परेशान होकर वो भाग निकली। अपनी बहन के पास पहुंची। अब पुलिस उसकी मदद करने से इनकार कर रही है।

लोन के बोझ तले पिता की करतूत

घटना भागलपुर की बताई जा रही है। जहां एक पिता कर्ज के दलदल में इस कदर डूब गया कि उसे ख्याल नहीं रहा कि बेटी की शादी कैसे और कहां करनी है। लड़की शादी नहीं करना चाहती थी। सबसे पहले लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला और लोगों से मदद की गुहार लगाई। लड़की ने साफ कहा कि वो 16 साल की है। उसे पढ़ने की इच्छा है। वो अपनी जिंदगी जीना चाहती है। मुझे यदि इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी। लड़की की शादी जिसके साथ कराई गई है। उसकी उम्र लड़की से तीन गुना से ज्यादा है। लड़की झारखंड के गोड्डा जिले की है। वीडियो में लड़की ने अपने बारे में सारी जानकारी दी है।

नाबालिग को परेशान करता है दूल्हा

लड़की ने वीडियो में कहा है कि उसकी मां का निधन पिछले साल हो गया। उसके बाद उसके पिता का एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लड़की ने वीडियो में बताया कि उसके पिता के ऊपर काफी लोन था। उसके पिता कर्ज के बोझ तले दब गए थे। उसके बाद उन्हें एक 52 वर्षीय शख्स ने ऑफर दिया कि यदि वो नाबालिग की शादी उसके साथ कर देंगे तब वो उनका सारा लोन चुकता कर देगा। उसके बाद उसकी सौतेली मां ने पिता को मनाया और पिता उसकी अधेड़ से शादी करने के लिए तैयार हो गया। उसके बाद उसे बहला फुसलाकर मंदार पर्वत घुमाने के लिए ले जाया गया और जबरन उसकी शादी करवा दी गई।

पीड़ित ने लगाई गुहार

पीड़ित लड़की ने कहा है कि वो इस शादी का विरोध करती रही। उसकी किसी ने नहीं सुनी। वो भागलपुर पहुंची तो उसका पति उसे रोज मारने लगा। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ गाली-गलौज करता है और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है। वो ये सब झेल नहीं पाई है और अपनी बहन के घर भाग कर आई है। बड़ी बहन के पास रह रही है। उसे इंसाफ दिलाया जाए। नाबालिग का कहना है कि उसने अपने पति के बारे में लिखित शिकायत के लिए महिला थाने का रुख किया। महिला थाने ने उसकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने उसे भगा दिया कि ये मामला झारखंड का है। बिहार में इसमें कुछ नहीं होगा। ध्यान रहे कि जीरो एफआईआर कहीं भी और किसी के खिलाफ दर्ज किया जा सकता है। उसके बाद उसने डीआईजी भागलपुर से गुहार लगाया तब जाकर उसका आवेदन स्वीकार किया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन

नाबालिग ने वीडियो बनाकर और स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा है कि यदि उसे इस जंजाल से नहीं निकाला गया तो वो अपनी जान दे देगी। लड़की ने वीडियो बनाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। लड़की ने कहा है कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो मैं मर जाऊंगी। पूरे मामले पर पुलिस की ओर से बयान आया है। भागलपुर के एसपी आनंद कुमार ने कहा है कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। इस मामले की जांच की जाएगी। अगर लड़की नाबालिग है तो कार्रवाई की जाएगी। उसका जन्म 2007 का बताया जा रहा है और वो 10वीं तक पढ़ी है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply